Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
NEET पेपर लीक पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का अनोखा प्रदर्शन, सिर पर पट्टी और हाथ में लाठी लेकर पहुं... 'NEET के छात्रों से ऐंठे जाते हैं ₹1.32 लाख करोड़'; सार्वजनिक परीक्षा विधेयक 2026 पर बहस के दौरान प्... शिर्डी में गुरु पूर्णिमा उत्सव का आगाज! MP और गुजरात के भक्तों ने बाबा के चरणों में न्यौछावर किए लाख... दिल्ली में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500! 'लक्ष्मी योजना' को कैबिनेट की मंजूरी, रक्षाबंधन पर आएग... सिर में नक्सलियों की गोली फंसी होने के बाद भी रोज लगा रहे 10 KM दौड़, पढ़ें हॉक फोर्स के जांबाज शिवक... फतेहपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्रों का हंगामा! बिजली, शौचालय व पेयजल की मांग को लेकर सड़क पर उ... IIT दिल्ली से घर बैठे सीखें AI और डेटा साइंस! सर्टिफिकेट प्रोग्राम के लिए आवेदन शुरू, जानें अप्लाई क... मसूरी-देहरादून मार्ग पर भारी भूस्खलन! मैगी पॉइंट के पास रेस्टोरेंट हुआ क्षतिग्रस्त, घंटों ठप रहा ट्र... छात्र प्रदर्शनों पर लाठीचार्ज मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश! निर्दोषों को तुरंत रिहा करने के ... मंथली एक्सपायरी के दबाव में बाजार में सुस्ती, मामूली गिरावट से निवेशकों के डूबे ₹1.10 लाख करोड़

वनस्पति विज्ञान की महिला प्रोफसर भी थी गिरोह में शामिल

सीबीआई ने दूसरे सूत्रधार को धर दबोचा

राष्ट्रीय खबर

नई दिल्लीः सीबीआई ने नीट -यूजी 2026 प्रश्नपत्र लीक मामले में एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए दूसरे मुख्य साजिशकर्ता को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार की गई आरोपी मनीषा गुरुनाथ मंधारे, पुणे के एक प्रतिष्ठित कॉलेज में वनस्पति विज्ञान की वरिष्ठ शिक्षिका हैं। सीबीआई ने शनिवार को जारी एक आधिकारिक बयान में बताया कि गहन पूछताछ और पुख्ता सबूत मिलने के बाद मंधारे को दिल्ली में गिरफ्तार किया गया। यह गिरफ्तारी ठीक एक दिन पहले गिरफ्तार किए गए सेवानिवृत्त रसायन विज्ञान (केमिस्ट्री) लेक्चरर पी. वी. कुलकर्णी से हुई पूछताछ के आधार पर की गई है, जिन्हें जांचकर्ता इस रैकेट का मुख्य सरगना (किंगपिन) मान रहे हैं।

सीबीआई के अनुसार, मनीषा मंधारे राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा नीट-यूजी 2026 परीक्षा प्रक्रिया के लिए एक विषय विशेषज्ञ के रूप में नियुक्त की गई थीं। पेपर-सेटिंग कमेटी (प्रश्नपत्र निर्माण समिति) का हिस्सा होने के कारण उनकी बोटनी और जूलॉजी (जीव विज्ञान) के प्रश्नपत्रों तक पूरी और सीधी पहुंच थी।

जांच एजेंसी ने मंधारे की भूमिका का विस्तृत विवरण देते हुए बताया कि उन्होंने अप्रैल 2026 के दौरान पुणे में एक ब्यूटी पार्लर चलाने वाली सह-आरोपी मनीषा वाघमारे (जिन्हें 14 मई को गिरफ्तार किया गया था) के माध्यम से मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे संभावित उम्मीदवारों को एकजुट किया था। इसके बाद मंधारे ने अपने पुणे स्थित आवास पर इन चुनिंदा छात्रों के लिए विशेष कोचिंग कक्षाएं आयोजित कीं।

इन गुप्त कक्षाओं के दौरान, मंधारे ने बोटनी और जूलॉजी विषयों के कई गोपनीय प्रश्नों का खुलासा किया और उन्हें विस्तार से समझाया। उन्होंने छात्रों को उन प्रश्नों को अपनी कॉपियों में नोट करने और अपनी पाठ्यपुस्तकों में चिह्नित करने के निर्देश दिए थे। सीबीआई की जांच में सामने आया है कि इन कक्षाओं में लिखवाए गए अधिकांश प्रश्न 3 मई को आयोजित हुई वास्तविक नीट-यूजी 2026 परीक्षा के प्रश्नपत्र से हूबहू मेल खाते हैं। इस विशेष सत्र में शामिल होने के लिए छात्रों से कथित तौर पर लाखों रुपये की मोटी रकम वसूली गई थी।

सीबीआई के मुताबिक, आरोपी मनीषा मंधारे ने भी ठीक उसी कार्यप्रणाली (मोडस ऑपेरंडी) का इस्तेमाल किया, जिसका उपयोग केमिस्ट्री का पेपर लीक करने के लिए पी. वी. कुलकर्णी ने किया था। कुलकर्णी भी एनटीए के पेपर-सेटिंग पैनल का हिस्सा थे और उन्होंने भी वाघमारे की मदद से छात्रों को जुटाकर अपने घर पर प्रश्न और उनके सही उत्तर लिखवाए थे। सीबीआई ने पिछले 24 घंटों में देश भर में छह स्थानों पर छापेमारी कर कई आपत्तिजनक दस्तावेज, लैपटॉप, बैंक स्टेटमेंट और मोबाइल फोन जब्त किए हैं। इस हाई-प्रोफाइल मामले में अब तक देश के विभिन्न हिस्सों से कुल नौ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।