Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भाजपाई बने सांसदों के उत्पीड़न की आशंका जतायी जोजिला टनल में और 210 मीटर का काम बाकी स्थिरता और शांति ही है इस जीत का आधारः नरेंद्र मोदी Jalandhar PNB News: जालंधर के पंजाब नेशनल बैंक में बड़ी वारदात; लॉकर से गायब हुआ सोना, बैंक की सुरक्... सरकारी फाइलों और दस्तावेज बाहर नहीं जाएः मुख्य सचिव पुडुचेरी चुनाव में एन रंगास्वामी का करिश्मा बरकरार Ludhiana News: लुधियाना में अब AI से होगी चप्पे-चप्पे की निगरानी; नशा तस्करों और गैंगस्टरों पर पुलिस... Summer Vacation 2026: गर्मी की छुट्टियों में होमवर्क का बोझ; विद्यार्थियों की बढ़ी टेंशन, कैसे पूरा ... देश में वामपंथी आंदोलन का अंति किला भी ढह गया जेपी एसोसियेट्स को लेकर अडानी का प्रस्ताव बरकार

KMP Expressway Accident: हरियाणा के कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा; 5 पुलिसकर्मियों की मौत, ओवरटेक बना काल

नूंह : हरियाणा के नूंह से कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर से एक भयानक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक सड़क दुर्घटना में 5 पुलिस कर्मियों की जान चली गई है। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।

बताया जा रहा है किएक स्कॉर्पियो कार HR 31 V 7550 पलवल की ओर से आ रही थी। धुलावट टोल प्लाजा से 500 मीटर पहले ही ओवरटेक करने की कोशिश में स्कॉर्पियो गाड़ी टकरा गई। जिस कारण यह भीषण दुर्घटना हुई है। वहीं गाड़ी के भी परखच्चे उड़ गए। इस हादसे ने पांच लोगों की जान ले ली।  सड़क हादसे में दारोगा मोहित यादव, दरोगा सत्यभान और सर्विलांस के 2 सिपाहियों की मौत हुई। बताया जा रहा है कि हादसे में मृत सभी लोग उत्तर प्रदेश पुलिस के जवान थे। सभी पुलिसकर्मी जालौन की उरई कोतवाली क्षेत्र में तैनात थे।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल तुरंत मौके पर पहुंच गए। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। हादसे के बाद  शव वाहन बुरी तरह फंस गए, जिन्हें निकालने के लिए पुलिस और बचाव दल को काफी मशक्कत करनी पड़ी।  फिलहाल मृतकों की शिनाख्त की जा रही हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। प्राथमिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और ओवरटेक के दौरान वाहन का नियंत्रण खोना बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।