Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
टिन्नू यादव को मुख्य साजिशकर्ता माना गया कुछ दिनों की छुट्टी पर जाएगा मॉनसून मौन के साये में प्रधानमंत्री की वैश्विक छवि अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामला: CCTV में कैद हुआ आरोपियों का 'प्लान', 40 दिन में की 70 बार चोरी राज नगर एक्सटेंशन में मौत का रहस्य: पार्टी के दौरान बालकनी से गिरा युवक, पुलिस ने दोस्तों को लिया हि... मुरादाबाद में बड़ा साइबर फ्रॉड गिरोह गिरफ्तार: 'ऑपरेशन Cy-वज्र' के तहत पुलिस ने किया बड़ा खुलासा गाजियाबाद हैवानियत: मासूम बच्ची के मर्डर केस में बड़ा खुलासा, आवारा कुत्ते ने ढूंढ निकाला शव Moradabad Stunt Video: बारिश में चलती स्कूटी पर खड़ा होकर डांस, पुलिस कर रही वाहन नंबर से पहचान छतरपुर हत्याकांड: जंगल में मिला युवक का शव, गला घोंटकर की गई हत्या; पत्नी पर साजिश का आरोप रूस ने मिसाइल दागे तो यूक्रेन का ड्रोन हमला

Haryana CM in Assam: मुख्यमंत्री नायब सैनी बने असम बीजेपी के सह-प्रभारी, विधायक दल की बैठक के लिए केंद्रीय नेतृत्व का फैसला

 हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। भारतीय राजनीति में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक फैसले के तहत हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को असम में विधायक दल का नेता चुनने की प्रक्रिया के लिए सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा लिया गया यह निर्णय आगामी राजनीतिक रणनीतियों और राज्य में नेतृत्व चयन को सुचारु रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से किया गया है।

इसी के साथ भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने असम में पार्टी विधायक दल के नेता के चुनाव हेतु माननीय श्री जगत प्रकाश नड्डा, केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री, भारत सरकार को केन्द्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

PunjabKesari

सूत्रों के अनुसार, नायब सिंह सैनी को यह जिम्मेदारी उनके संगठनात्मक अनुभव और प्रशासनिक क्षमता को देखते हुए सौंपी गई है। वे असम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ समन्वय स्थापित कर विधायक दल के नेता के चयन की प्रक्रिया को पारदर्शी और सर्वसम्मति से पूरा कराने में अहम भूमिका निभाएंगे।