Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पटना में 70वीं BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग पर हंगामा: छात्रों ने तोड़े बैरिकेड्स, सीएम आवास घेराव... रायपुर में रक्षाबंधन की भीड़ से पहले जेवर चुराने वाली 2 शातिर महिलाएं गिरफ्तार: ₹12 लाख के सोने-चांद... खैरागढ़ में नवविवाहिता आत्महत्या कांड: दहेज में बाइक-पैसे की मांग और पढ़ाई छुड़ाने वाला पति गिरफ्तार खैरागढ़ में नवविवाहिता आत्महत्या कांड: दहेज में बाइक-पैसे की मांग और पढ़ाई छुड़ाने वाला पति गिरफ्तार बीजापुर में भारी बारिश से उफान पर चिंतावागु नदी: नगर सेना ने बोट से सुरक्षित पार कराई नदी, मरीजों को... कोरबा के देवपहरी वाटरफॉल में रातभर चट्टान पर फंसे रहे 3 दोस्त: 15 घंटे बाद SDRF ने बोट और रस्सी से क... शिक्षक (कृषि) भर्ती में B.Ed. अनिवार्य: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने खारिज की योग्यता में छूट की मांग, 65 अ... नवा रायपुर सेक्टर-12 में बनेगी 120 करोड़ की आवासीय परियोजना: 29 एकड़ में तैयार होंगे 348 HIG और MIG ... रायपुर में ई-बसों के नए रूट पर फैसला: स्कूल-अस्पताल भी जुड़ेंगे; PMAY आवासों के लिए 30 सितंबर की डेड... छत्तीसगढ़ में ड्रॉपआउट बच्चों के लिए 'लइका चिन्हारी' ऐप: घर-घर डिजिटल सर्वे से स्कूलों में दोबारा मि...

ईरान का यूरेनिय़म खरीदने का प्रस्ताव

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से रूसी राष्ट्रपति ने फोन पर बात की

  • इसी यूरेनियम पर असली गतिरोध है

  • रूस ने कहा यह बीच का रास्ता है

  • अमेरिका ने अब तक सहमति नहीं दी

मॉस्कोः ईरान और अमेरिका के बीच लंबे समय से जारी परमाणु गतिरोध को समाप्त करने के लिए रूस ने एक बड़ी पहल की है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ फोन पर हुई बातचीत के दौरान प्रस्ताव दिया है कि रूस, ईरान के पास मौजूद संवर्धित यूरेनियम का भंडार अपने पास लेने के लिए तैयार है।

अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता के मार्ग में तेहरान की परमाणु गतिविधियां सबसे बड़ी बाधा बनी हुई हैं। राष्ट्रपति ट्रंप को संदेह है कि ईरान परमाणु बम बनाने की कोशिश कर रहा है और उन्होंने किसी भी समझौते के लिए परमाणु गतिविधियों को पूरी तरह बंद करने की शर्त रखी है। दूसरी ओर, ईरान का दावा है कि उसका कार्यक्रम केवल शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए है। इस जटिलता को सुलझाने के लिए ईरान के मित्र देश रूस ने यह बीच का रास्ता सुझाया है।

बुधवार को हुई इस फोन कॉल के दौरान ट्रंप ने दावा किया कि पुतिन ने खुद यूरेनियम संवर्धन के मुद्दे पर मदद की पेशकश की है। ट्रंप के अनुसार, पुतिन ने मुझसे कहा कि वे यूरेनियम संवर्धन प्रक्रिया के मामले में जुड़ना चाहते हैं और इसमें हमारी सहायता कर सकते हैं। हालांकि, ट्रंप ने इस प्रस्ताव पर तुरंत सहमति नहीं जताई। इसके उलट, उन्होंने पुतिन से कहा कि उनके लिए वर्तमान में यूक्रेन युद्ध को रोकना अधिक महत्वपूर्ण है।

क्रेमलिन के प्रवक्ता यूरी उशाकोव ने पुष्टि की कि दोनों नेताओं के बीच ईरान और पश्चिम एशिया की स्थिति पर विस्तृत चर्चा हुई है। रूस ने इस गतिरोध को दूर करने के लिए कई प्रस्ताव दिए हैं, हालांकि उनके विवरण को सार्वजनिक नहीं किया गया है। क्रेमलिन ने चेतावनी दी है कि यदि पश्चिम एशिया में नया संघर्ष शुरू होता है, तो इसके परिणाम पूरी दुनिया के लिए भयानक होंगे। गौरतलब है कि दो सप्ताह पहले भी रूस ने ऐसा ही प्रस्ताव दिया था, जिसे अमेरिका ने उस समय महत्व नहीं दिया था। अब पुतिन द्वारा सीधे ट्रंप से संवाद करने को इस दिशा में एक गंभीर कूटनीतिक प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।