Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नेपाल के भोटे कोसी क्षेत्र में आई विनाशकारी बाढ़: भारत ने तेज किया व्यापक राहत और बचाव अभियान युवाओं को साधने के लिए BJP का मेगा प्लान: 45 युवा नेताओं संग नितिन नबीन की बैठक, हर्ष सांघवी और ओपी ... गोपालगंज के सवनही जगदीश में सेप्टिक टैंक बना काल; 4 मजदूरों की मौत, परिजनों को ₹4-4 लाख मुआवजे का ऐल... 'मल्लिकार्जुन खरगे का अपमान संविधान का अपमान'; जितेंद्र आव्हाड का बड़ा बयान, शुद्धिकरण करने वालों पर... सतना और चित्रकूट में बाढ़ का भयानक मंजर: मंदाकिनी नदी 30 फीट उफान पर, रामघाट का पुल बहा सरगुजा-जशपुर की खराब सड़कों पर एक्शन में सरकार; डिप्टी सीएम ने दिए मरम्मत के निर्देश, इन प्रमुख मार्... अब अंतरिक्ष अभियानों में मददगार बनने जा रहा है ए आई धमतरी में दोस्त की हत्या के मामले में आरोपी को उम्रकैद: हेलमेट से सिर पर वार कर उतारा था मौत के घाट बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: पेगड़ापल्ली जंगल से भारी नक्सल डंप और विस्फोटक बरामद सुकमा: पोलमपल्ली पोटाकेबिन में 47 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत; दूषित भोजन-पानी की आशंका, अस्पताल में मच...

Hisar News: हिसार में HSVP का मेगा एक्शन! 44 दिनों तक चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान; अवैध निर्माणों पर चलेगा ‘पीला पंजा’

हिसार : हिसार में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है। HSVP के एसडीओ राम प्रसाद ने बताया कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण यानी HSVP ने पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए शहर के विभिन्न सेक्टरों में बड़े स्तर पर अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया है। यह कुल 44 दिन का शेड्यूल बनाया गया है। सभी सेक्टरों में तीन से चार दिन का शेड्यूल बनाया गया है।

आदेशों की अनुपालन में जेसीबी से अतिक्रमण हटाया जा रहा है।सेक्टर में लोगों द्वारा बनाए गए उन अवैध स्ट्रक्चर को हटाया जा रहा है जिससे आमजन को आने-जाने में असुविधा होती है। उन्होंने कहा कि  हिसार के अंदर 44 दिनों का प्रोग्राम है और सभी सेक्टरों में बनाए गए अवैध निर्माण पर जेसीबी चलाई जाएगी।उन्होंने कहा कि जिस निर्माण से विभाग को सीवर,वॉटर सप्लाई व मेंटेनेंस का कार्य करने में दिक्कत आती है उसको हटाया जा रहा है।