Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
झारखंड में बदला मौसम का मिजाज! धनबाद, बोकारो समेत 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें रांची का ह... दुमका: बिहार के बेगूसराय से स्केटिंग कर देवघर और बासुकीनाथ धाम पहुँचे दो युवक, देखने के लिए उमड़ी भी... हजारीबाग: 16.32 लाख में से 13.52 लाख मतदाताओं का डिजिटलाइजेशन पूरा, BLO के पास 4 सितंबर तक जमा करें ... रांची: जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में सीबीआई जांच की मांग पर अड़े छात्र, सामाजिक संगठनों ने संभाला भो... धनबाद IIT-ISM के प्रो. आलोक सिन्हा की नई खोज: 20 साल के लिए पेटेंट हुई अपशिष्ट जल शोधन की आधुनिक तकन... लातेहार में हरियाली की बहार! वन विभाग लगा रहा 15 लाख पौधे, रोड साइड प्लांटेशन से संवरेंगी सड़कें देवघर श्रावणी मेले में आधुनिक तकनीक का जादू: 3D एनिमेशन से जीवंत हुई बाबा बैद्यनाथ धाम की पौराणिक कथ... पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हथियार डीलर समेत 4 अपराधी गिरफ्तार, 2 देसी कट्टे और गोलियां बरामद धनबाद के बैंक मोड़ में शांति भवन के बिजली मीटर में लगी आग! मची अफरा-तफरी, बड़ा हादसा टला बोकारो शिक्षा विभाग में बड़ा घोटाला: दिवंगत शिक्षक के नाम पर 14.65 लाख की अवैध निकासी, आरोपी शिक्षक ...

Hajipur-Talwara Road Accident: बस और ट्राले की भीषण टक्कर, ड्राइवर समेत 10 लोग गंभीर रूप से घायल

तलवाड़ा: हाजीपुर से तलवाड़ा मुख्य मार्ग पर स्थित अड्डा ‘झीर दा खूह’ के समीप आज एक निजी कंपनी बस और ट्राले के बीच हुई जोरदार टक्कर में करीब 7 से 10 लोगों के घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक ट्राला नंबर आर.जे.23-जी.बी.7851 तलवाड़ा की ओर से माल अनलोड कर वापस हाजीपुर की ओर आ रहा था। अड्डा झीर दा खूह से कुछ दूरी पहले ही ट्राला चालक की अचानक तबीयत खराब हो गई। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर दिया और आराम करने लगा।

इसी दौरान तलवाड़ा की ओर से आ रही एक निजी कंपनी की बस (नंबर पी.बी.07-बी.जी.-0883 ने खड़े ट्राले को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में बस चालक गगनदीप सिंह सहित बस में सवार लगभग 10  यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला गया और एम्बुलेंस के जरिए हाजीपुर, तलवाड़ा और मुकेरियां के सरकारी अस्पतालों में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। सूचना मिलते ही थाना तलवाड़ा के एस.एच.ओ. सतपाल सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे करवाकर यातायात सुचारू करवाया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की गहनता से जांच की जा रही है और उसके आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।