Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Mhow Crime News: महू के 'अंधे कत्ल' का खुलासा; पत्नी से प्रेम प्रसंग के चलते पति ने की थी युवक की हत... Gwalior News: ग्वालियर में शादी के 48 घंटे बाद ही दुल्हन ने की खुदकुशी; ससुराल वालों पर लगाए प्रताड़... Kedarnath Viral Video: केदारनाथ मंदिर के पास जन्मदिन मनाना पड़ा भारी; धार के युवक पर केस दर्ज, घर पह... Jabalpur Cruise Accident: 'बेटे को तो बचा लिया, पर पत्नी का साथ छूट गया'; जबलपुर हादसे की रूह कंपा द... Encroachment Drive: जाटखेड़ी में प्रशासन का बुलडोजर देख भड़के लोग; बेघर हुए 20 परिवारों ने मांगी रहन... MP Beer Crisis: मध्य प्रदेश में बीयर का संकट! शराब माफिया उठा रहे फायदा, प्रिंट रेट से 80 रुपये तक म... Police Recruitment Scam: सिंहस्थ पुलिस वॉलेंटियर की फर्जी भर्ती का खुलासा; पुलिस हेडक्वार्टर ने जारी... Chitrakoot Tragedy: चित्रकूट में बड़ा हादसा; पंचर की दुकान में फटा एयर टैंक, धमाके में दुकानदार के उ... Ujjain Crime: उज्जैन पुलिस की बड़ी कामयाबी; 20 ट्रैक्टर चुराकर बेचने वाला 'महाचोर' गिरफ्तार, पाताल स... Chhatarpur Road Accident: छतरपुर में दो भीषण सड़क हादसों में 5 की मौत; ट्रक ने पिता और 3 साल के मासू...

Haryana Mandi News: बायोमेट्रिक सिस्टम पर छिड़ी सियासत, टूटे पैर लिए मंडी पहुंचा किसान; अर्जुन चौटाला ने सरकार को घेरा

सोनीपत: सोनीपत नई अनाज मंडी में इन दिनों किसानों की परेशानियां चरम पर हैं. हालात ऐसे हैं कि एक किसान टूटा हुआ पैर लेकर अपनी फसल बेचने के लिए मंडी पहुंचा. ऐसे माहौल पर विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है.

बायोमेट्रिक सिस्टम बना किसानों के लिए मुसीबत: वहीं, टूटे पैर लिए मंडी पहुंचे किसान ने सरकार की नई व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि, “पहले रजिस्ट्रेशन सिस्टम में परिवार का कोई भी सदस्य फसल लेकर आ सकता था, लेकिन अब बायोमेट्रिक सिस्टम के कारण खुद किसान का मौजूद होना जरूरी कर दिया गया है. इस नई व्यवस्था ने खासकर बुजुर्ग और बीमार किसानों के लिए मुश्किलें बढ़ा दी हैं.”

खरीद प्रक्रिया ठप होने से किसानों में रोष: वहीं, मंडी में पहुंचे अर्जुन चौटाला ने भी किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि, “पिछले दो दिनों से खरीद प्रक्रिया बंद है, जिससे किसानों को भारी नुकसान हो रहा है.” वहीं, किसानों का आरोप है कि प्रशासनिक लापरवाही के चलते उन्हें आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है.

नमी के नाम पर कटौती का आरोप: किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि उनकी फसल में नमी बताकर कटौती की जा रही है. इससे उनकी आय पर सीधा असर पड़ रहा है. एक किसान ने कहा कि, “हम पहले ही परेशान हैं, ऊपर से नमी के नाम पर कटौती करके हमारी कमाई और घटाई जा रही है.”

विपक्ष का सरकार पर हमला: अर्जुन चौटाला ने सरकार पर मंडियों को निजी हाथों में सौंपने की साजिश का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि, “सरकार बड़े उद्योग घरानों को मंडियों की कमान देना चाहती है, जिससे किसानों का शोषण होगा.”

राज्यसभा चुनाव पर भी साधा निशाना: राज्यसभा चुनाव को लेकर भी चौटाला ने कांग्रेस और भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि, “पांच नहीं बल्कि नौ विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है. हुड्डा को सब पता है, लेकिन वह अपने करीबियों को बचा रहे हैं.”

बता दें कि सोनीपत मंडी का यह मामला अब सिर्फ स्थानीय मुद्दा नहीं रह गया है, बल्कि यह राज्यभर में किसानों की स्थिति का प्रतीक बन गया है. यदि जल्द समाधान नहीं निकला, तो यह मुद्दा आने वाले समय में बड़ा राजनीतिक रूप ले सकता है.