Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पश्चिम बंगाल चुनाव: बीजेपी का बड़ा दांव! जेल से रिहा होते ही मैदान में उतरा दिग्गज नेता, समर्थकों ने... Nashik News: नासिक की आईटी कंपनी में महिलाओं से दरिंदगी, 'लेडी सिंघम' ने भेष बदलकर किया बड़े गिरोह क... EVM Probe: बॉम्बे हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, पहली बार दिया EVM जांच का आदेश; जानें मुंबई विधानसभा ... Rajnath Singh on Gen Z: 'आप लेटेस्ट और बेस्ट हैं', रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने Gen Z की तारीफ में पढ... SC on Caste Census: जाति जनगणना पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, याचिकाकर्ता को फटकार लगा CJI... पंजाब राजनीति: क्या AAP में सब कुछ ठीक नहीं? राघव चड्ढा ने विरोधियों को दिया करारा जवाब, बोले- 'मेरा... Crime News: शादी से इनकार पर प्रेमी ने प्रेमिका को लगाया HIV संक्रमित इंजेक्शन, आहत युवती ने की खुदक... बड़ा एक्शन: पंजाब और दिल्ली में आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश, 11 संदिग्ध अरेस्ट; पाक खुफिया एजेंसी को ग... Banke Bihari Temple: बांके बिहारी मंदिर में VIP कल्चर पर लगाम, निजी सुरक्षाकर्मियों की 'No Entry'; प... अफ्रीका महादेश के बीच बनेगा एक नया समुद्र

Durg News: दुर्ग में हनुमान मूर्ति हटाने पर भारी बवाल, हिंदू संगठनों ने सड़क पर उतरकर किया जोरदार विरोध प्रदर्शन

दुर्ग भिलाई: शुक्रवार को दुर्ग भिलाई में हिंदू संगठनों ने बवाल काटा है. यह विरोध प्रदर्शन भिलाई के योगा गार्डन से हनुमान जी की प्रतिमा हटाने के विरोध में किया गया है. इस मामले में हिंदू युवा मंच और अन्य हिंदू संगठनों ने भिलाई नगर निगम का जोरदार घेराव किया. प्रदर्शनकारियों ने निगम आयुक्त, जोन आयुक्त और महापौर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है.

भगवान हनुमान की मूर्ति हटाने पर विवाद

हनुमान जन्मोत्सव से एक दिन पहले रातों-रात गार्डन में प्रतिमा स्थापित की गई थी. अगले ही दिन निगम की टीम मौके पर पहुंची और प्रतिमा को हटाने की कार्रवाई की. इस दौरान पहले कुछ लोगों ने 24 घंटे के भीतर प्रतिमा हटाने का लिखित आश्वासन दिया था, लेकिन बाद में वे अपने रुख से पीछे हट गए. अब बजरंग दल और स्थानीय लोग प्रतिमा को उसी स्थान पर पुनः स्थापित करने की मांग पर अड़े हुए हैं.

भिलाई नगर निगम में सख्त सुरक्षा

घेराव के चलते नगर निगम परिसर पूरी तरह छावनी में तब्दील हो गया, जहां बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा. जिला प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है. किसी भी अप्रिय स्थिति से निपनटे के इंतजाम कर लिए गए हैं.

विरोध में हनुमान चालीसा का पाठ

प्रदर्शन के दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने निगम के मुख्य द्वार पर हनुमान चालीसा का पाठ किया और जमकर नारेबाजी की. हिंदू युवा मंच के नगर अध्यक्ष डॉ. सुदीप ने आरोप लगाया कि निगम द्वारा प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर हटाया गया, जो आस्था पर आघात है. उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए जिम्मेदार अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज करने और जल्द कार्रवाई की मांग की है.