Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bihar Tourism: अजगैवीनाथ धाम में बनेगा बिहार का एक और ग्लास ब्रिज! 20 करोड़ की लागत से सुल्तानगंज की... Rajasthan SI Recruitment: राजस्थान में 859 सब इंस्पेक्टरों से छिनेगी खाकी! हाई कोर्ट ने रद्द की SI भ... Greater Noida Petrol Pump: पेट्रोल की जगह भरा 'पानी'! ग्रेटर नोएडा में 20 गाड़ियां रास्ते में हुईं बं... Delhi News: दिल्ली में LPG की कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन! 22 ठिकानों पर रेड, कई पर FIR दर्ज कानपुर में तेज आंधी-तूफान का तांडव! ऑटो पर गिरा बरगद का पेड़, 2 की मौत Parliament Special Session: महिला आरक्षण पर महाफैसला! संसद में गूंजेगी आधी आबादी की आवाज, जानें पूरी... Trump vs Iran: ट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी; 48 घंटे में डील फाइनल करने का दिया कड़ा संदेश Pathankot Crime: पठानकोट में खाकी पर हमला! पुलिस टीम को बनाया निशाना, हमलावरों की तलाश जारी Punjab Politics: 'राज्य को बचाने के लिए साथ आना जरूरी', तरुण चुघ ने पंजाब की स्थिति पर जताई चिंता मंगल ग्रह पर आबादी बसाने की सोच का पहला चरण पूरा

Dadri Development News: दिल्ली दरबार में दादरी का दम! सांगवान-मनोहर की मुलाकात, हरियाणा को मिलेगी बड़ी सौगात?

चंडीगढ़ : दादरी के विकास को नई उड़ान देने के लिए अब सीधे दिल्ली दरबार में रणनीति तैयार हो रही है। क्षेत्र के विधायक सुनील सांगवान ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से मुलाकात कर न सिर्फ विकास योजनाओं को रफ्तार देने का खाका पेश किया, बल्कि दादरी को भविष्य के मॉडल शहर के रूप में स्थापित करने की दिशा में ठोस पहल भी की।

इस बैठक में सबसे बड़ा फोकस चरखी दादरी में सीसीआई की जमीन पर प्रस्तावित आवासीय परियोजना पर रहा। सांगवान ने इसे ‘गेम चेंजर’ बताते हुए कहा कि इससे शहर का विस्तार संगठित तरीके से होगा और आम लोगों को सस्ती व बेहतर आवासीय सुविधाएं मिलेंगी। केंद्रीय मंत्री ने भी इस प्रोजेक्ट को प्राथमिकता देने के संकेत दिए, जिससे उम्मीदों को नया बल मिला है। विकास के एजेंडे में बिजली व्यवस्था को मजबूत बनाना भी प्रमुख रहा।

सांगवान ने साफ कहा कि तेजी से बढ़ते दादरी को अब मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत है। बिजली ढांचे के उन्नयन से न सिर्फ लोगों को राहत मिलेगी, बल्कि उद्योग और निवेश के नए दरवाजे भी खुलेंगे। बैठक का एक अहम पहलू 11 अप्रैल को होने वाली ‘विकसित दादरी रैली’ की रणनीति रहा। इस रैली को विकास के विजन को जन-जन तक पहुंचाने का बड़ा मंच माना जा रहा है। दोनों नेताओं ने कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के लिए विस्तृत मंथन किया।

राजनीतिक हलकों में भी इस मुलाकात की गूंज रही। हरियाणा के हालिया राज्यसभा चुनाव और अन्य समसामयिक मुद्दों पर भी चर्चा हुई, जिससे साफ है कि यह मुलाकात सिर्फ विकास ही नहीं, बल्कि सियासी समीकरणों के लिहाज से भी अहम रही। दिल्ली में हुई यह मुलाकात आने वाले दिनों में चरखी दादरी के लिए ‘टर्निंग प्वाइंट’ साबित हो सकती है। यदि प्रस्तावित योजनाएं जमीन पर उतरीं, तो आने वाले समय में दादरी न सिर्फ हरियाणा, बल्कि पूरे क्षेत्र में विकास का नया मानक बनकर उभरेगा।