Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Punjab Road Accident: चलती कार पर गिरा लोहे का भारी खंभा, शीशा तोड़कर घुसा अंदर; बाल-बाल बचे यात्री Ludhiana Traffic News: लुधियाना की सड़कों पर 'मौत का जुगाड़'! खतरनाक वाहनों से बढ़ा हादसों का डर, प्... गिरे विमान के एक पाइलट की तलाश जारी Chandigarh News: चंडीगढ़ भाजपा दफ्तर पर ग्रेनेड हमला! पुलिस ने एक और आरोपी को दबोचा, जांच तेज मैं मुद्दे उठाने संसद जाता हूं, हंगामा करने नहीः राघव चड्डा मैंने खुद ही चुनाव नहीं लड़ने का फैसला कियाः अन्नामलाई रॉबर्ट वाड्रा मामले पर दिल्ली अदालत का पेंच सुखबीर बादल ने CM भगवंत मान को घेरा, ओलावृष्टि से खराब हुई फसल पर मुआवजा दे सरकार सीसीटीवी और एप्स के जरिए विदेशी जासूसीः राहुल गांधी Cyber Fraud: ट्रेडिंग ऐप के नाम पर बड़ी ठगी! मुनाफे के चक्कर में व्यापारी ने गंवाए 21.35 लाख रुपये

Phulo Devi Netam: ‘नक्सलवाद का खात्मा जरूरी, कांग्रेस ने बहुत कुछ खोया’; सांसद फूलो देवी नेताम का बड़ा बयान

धमतरी: छत्तीसगढ़ के वनांचल जिले धमतरी में एक महिला की बुजुर्ग की महिला की संदिग्ध स्थिति में लाश मिली है. परिवार वालों की जानकारी के मुताबिक महिला एक दिन पहले अपने खेत की रखवाली के लिए घर से निकली थी. उसके बाद वह वापस नहीं लौटी. अगले दिन सुबह खेत के पास नहर की नाली में महिला की लाश मिली. महिला का शव खून से लथपथ था.

मगरलोड इलाके की घटना

पूरी घटना धमतरी के मगरलोड इलाके की है. यहां के गाव झाझरकेरा की रहने वाली जमुना बाई साहू शुक्रवार को अपने खेत में घूमने गई थी और उसके बाद वह वापस नहीं लौटी. महिला के देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश तेज की. उसके बाद भी महिला का पता नहीं चल सका. शनिवार 4 अप्रैल को सुबह ग्रामीणों ने महिला की लाश खेत में देखी. उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.

पुलिस ने जांच की शुरू

सूचना मिलते ही मगरलोड थाना प्रभारी प्रमोद अमलतास अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. इसके बाद स्पेशल टीम और वन विभाग के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गए. शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि महिला पर किसी जंगली जानवर ने हमला किया हो, क्योंकि खेत के आसपास जंगल क्षेत्र स्थित है.

पहली नजर में यह मामला जंगली जानवर के हमले का प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा-प्रमोद अमलतास, थाना प्रभारी, मगरलोड, धमतरी

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम हर एंगल से मामले की जांच कर रही है. इस घटना के बाद मगरलोड इलाके में डर का माहौल है. गांव वालों ने वन विभाग से इलाके में गश्त बढ़ाने की मांग की है.