Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने... नाई की दुकान में 'मौत का प्लान'! रेलवे सिग्नल बॉक्स उड़ाने की थी साजिश; UP ATS ने ऐसे दबोचे 4 संदिग्...

लुधियाना में ‘खाकी’ का बड़ा एक्शन! अवैध हथियारों के साथ 2 शातिर बदमाश गिरफ्तार; बड़ी वारदात की थी तैयारी

लुधियाना: पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा के कड़े निर्देशों के बाद लुधियाना पुलिस एक्शन मोड में नजर आ रही है। इसी कड़ी में थाना साहनेवाल की पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 2 अलग-अलग कार्रवाईयों में 2 खतरनाक बदमाशों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस मुस्तैदी से इलाके में किसी बड़ी वारदात की साजिश को नाकाम कर दिया गया है।

ADCP ने दी अहम जानकारी

इस संबंधी जानकारी देते हुए एडीसीपी करणवीर सिंह ने बताया कि पहली बड़ी सफलता इंस्पेक्टर वरिंदरपाल सिंह उप्पल के नेतृत्व में चौकी कंगनवाल की पुलिस पार्टी को मिली। सहायक थानेदार गुरदेव राम ने गुप्त सूचना के आधार पर जाल बिछाकर राजा कुमार उर्फ सेद उर्फ रजत को धर दबोचा। आरोपी बिहार के जिला बांका का रहने वाला है और वर्तमान में लुहारा रोड स्थित रामू के वेहड़े में छिपकर रह रहा था। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध देसी कट्टा 315 बोर बरामद हुआ है। गौरतलब है कि आरोपी राजा कुमार पिछले काफी समय से संगीन धाराओं के तहत दर्ज एक पुराने मामले में फरार चल रहा था और पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहा था, लेकिन आखिरकार वह पुलिस के शिकंजे में आ ही गया।

एक अन्य मामले में हथियार सहित आरोपी काबू

इसी तरह एक अन्य मामले में पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मंतोष कुमार को गिरफ्तार किया है। मंतोष कुमार मूल 0रूप से बिहार के जिला बक्सर का रहने वाला है और फिलहाल जसपाल बांगर की गणपति कॉलोनी में रह रहा था। पुलिस ने जब उसे घेराबंदी कर पकड़ा तो उसके पास से भी एक घातक देसी कट्टा 0.315 बोर बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत नया मुकदमा दर्ज कर लिया है।

दोनों आरोपी कोर्ट में पेश

पकड़े गए दोनों आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रिमांड के दौरान इन आरोपियों से गहन पूछताछ की जाएगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि ये हथियार लुधियाना में कहां से सप्लाई हुए थे और इनका इस्तेमाल किन वारदातों को अंजाम देने के लिए किया जाना था। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान शहर में चल रहे अवैध हथियारों के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हो सकता है और कई अन्य गिरफ्तारियां भी संभव हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले की गहराई से तफ्तीश कर रही है।