Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने... नाई की दुकान में 'मौत का प्लान'! रेलवे सिग्नल बॉक्स उड़ाने की थी साजिश; UP ATS ने ऐसे दबोचे 4 संदिग्...

Punjab Politics: पूर्व सीएम भट्ठल ने अपनी ही पार्टी को घेरा! कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे पर उठाए गंभीर सवाल

पंजाब की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल के बयान राजनीति में एक नई चर्चा छेड़ दी है। आपको बता दें कि, पंजाब की पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल ने पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कैप्टन को मुख्यमंत्री पद से हटाने का फैसला सही समय पर नहीं लिया गया।

भट्ठल के मुताबिक, यह निर्णय काफी पहले लिया जाना चाहिए था, लेकिन पार्टी हाईकमान ने तब कार्रवाई की जब सरकार का कार्यकाल खत्म होने में महज कुछ महीने ही बाकी थे। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते यह कदम उठाया जाता तो हालात अलग हो सकते थे। भट्ठल कहना है कि, उन्होंने पहले कई बार हाईकमान को कैप्टन को सीएम पद से हटाने के सुझाव दिए थे। कई बार कहा था कि, कैप्टन को पद से हटाया जाए, लेकिन उस समय इस पर ध्यान नहीं दिया गया। भट्ठल ने माना कि यह फैसला हाईकमान के हाथ में था, लेकिन इसे बहुत देर से लागू किया गया।

पूर्व मुख्यमंत्री भट्ठल ने आगे कहा कि जब कैप्टन को हटाया गया, तब तक काफी देर हो चुकी थी। उस समय पार्टी नेतृत्व को उनसे आगामी चुनाव में सरकार बनाने की जिम्मेदारी लेनी चाहिए थी। उस समय कैप्टन को पार्टी से हटाने की बजाय अधिक जिम्मेदारी डालनी चाहिए थी। हाईकमान को इस दौरान कैप्टन से कहना चाहिए था कि कांग्रेस सरकार को लेकर आए। गलत समय में कैप्टन को सीएम पद से हटाने से पार्टी पर बहुत फर्क पड़ा।

कैप्टन के इस्तीफे के कारण

गौरतलब है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के पीछे कई अहम कारण थे। सबसे पहले, इंडियन नेशनल कांग्रेस के अंदर लंबे समय से चल रही खींचतान और अंदरूनी राजनीति ने हालात को तनावपूर्ण बना दिया था। इसके साथ ही, कांग्रेस के कई MLA उनके काम से नाखुश थे और पार्टी हाईकमान की तरफ से लीडरशिप में बदलाव के संकेत भी मिले थे, जो इस्तीफे का एक बड़ा कारण बना। इस्तीफे के बाद कांग्रेस ने चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब का नया मुख्यमंत्री बनाया। इसके बाद कैप्टन ने कांग्रेस छोड़कर अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस बनाई और बाद में भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन कर लिया।