Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने... नाई की दुकान में 'मौत का प्लान'! रेलवे सिग्नल बॉक्स उड़ाने की थी साजिश; UP ATS ने ऐसे दबोचे 4 संदिग्...

दो उग्रवादी कैंप नष्ट, भारी मात्रा से हथियार और विस्फोटक बरामद

अमित शाह ने महिला आईआरबी बटालियन को हरी झंडी दी

  • असम भाजपा के चालीस फीसद प्रत्याशी करोड़पति

  • मणिपुर के हिंसापीड़ित इलाकों में सतर्कता जारी

  • अरुणाचल को छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग

भूपेन गोस्वामी

गुवाहाटी:  मणिपुर के चुराचांदपुर और बिष्णुपुर जिलों में सुरक्षा बलों ने एक बड़े संयुक्त अभियान में दो उग्रवादी ठिकानों को नष्ट कर दिया है। डंपी रिज इलाके में की गई छापेमारी में सुरक्षा बलों ने तीन बंकरों को ध्वस्त किया और हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया। जब्त किए गए हथियारों में मॉडिफाइड एके-47, पिस्तौल, राइफलें, स्थानीय स्तर पर बने ‘पोम्पिस’ हथियार, भारी मात्रा में गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री शामिल है।

इसी बीच, दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह के बीच एक उच्च स्तरीय बैठक हुई। बैठक में राज्य की कानून-व्यवस्था की समीक्षा की गई। गृह मंत्री ने राज्य में इंडियन रिजर्व बटालियन की एक विशेष महिला बटालियन के गठन को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। यह कदम राज्य की आंतरिक सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुख्यमंत्री 4 अप्रैल को जिरीबाम जिले का दौरा कर शांति प्रक्रिया की प्रगति का जायजा लेंगे।

असम विधानसभा चुनाव के लिए दाखिल हलफनामों के विश्लेषण से चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। चुनाव मैदान में उतरे कुल 722 उम्मीदवारों में से लगभग 40 फीसद (285 उम्मीदवार) करोड़पति श्रेणी में शामिल हैं। सभी उम्मीदवारों की कुल घोषित संपत्ति करीब 2,352 करोड़ रुपये है, जो प्रति उम्मीदवार औसतन 3.25 करोड़ रुपये बैठती है। भाजपा नेतृत्व वाले ‘नेडा’ और कांग्रेस नेतृत्व वाले ‘असम संमिलितो मोर्चा’ के बीच कड़ा मुकाबला है, लेकिन उम्मीदवारों के वित्तीय प्रोफाइल में बड़ा अंतर देखा जा रहा है।

राज्यसभा में अरुणाचल प्रदेश के सांसद नबाम रेबिया ने राज्य को संविधान की छठी अनुसूची में शामिल करने की पुरानी मांग को फिर से उठाया है। उन्होंने तर्क दिया कि पूर्वोत्तर के अन्य आदिवासी राज्यों की तरह अरुणाचल को भी यह सुरक्षा मिलनी चाहिए ताकि आदिवासियों की जमीन, संसाधनों और उनके सामाजिक-सांस्कृतिक रीति-रिवाजों को कानूनी संरक्षण मिल सके। उन्होंने केंद्र सरकार से राज्य विधानसभा द्वारा पारित प्रस्ताव पर जल्द कार्रवाई करने का आग्रह किया है।