Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Amit Shah on Naxalism in Lok Sabha: नक्सलियों के लिए विपक्ष को दर्द क्यों? लोकसभा में अमित शाह की हु... 'पीएम मोदी ही खत्म करा सकते हैं युद्ध'; उमर अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री की तारीफ कर की सीजफायर की अपील बंगाल चुनाव 2026: नए गठबंधन से बदलेगा वोट बैंक का खेल? जानें किसके साथ जाएंगे अल्पसंख्यक? दिल्ली की गौशालाओं के लिए ₹20 करोड़ से ज्यादा का फंड जारी; अब गायों के संरक्षण को मिलेगी नई ताकत Turkey Entry in Iran-Israel War: ईरान-इजराइल जंग में हो सकती है तुर्किये की एंट्री; इजराइल के 'ग्रेट... गैंगस्टरवाद के खिलाफ मान सरकार की मुहिम को मिल रहा है लोगों का भारी समर्थन: बलतेज पन्नू शानदार चार साल, भगवंत मान दे नाल: आप ने भगवंत मान सरकार की उपलब्धियों को पंजाब के हर घर तक पहुंचाया Census 2027 India Update: जनगणना 2027 की तैयारी अंतिम दौर में; 1 अप्रैल से शुरू होगा पहला चरण, जाति ... पश्चिम बंगाल में कांग्रेस उम्मीदवार का नाम SIR लिस्ट से गायब; कलकत्ता हाई कोर्ट ने कहा- अब सीधे सुप्... LPG Crisis in India Update: संकट के बीच भारत पहुंच रहे LPG के दो विशाल जहाज; लदा है 94,000 टन गैस, म...

Haryana New Toll Rates 1 April 2026: हरियाणा में कल से महंगा होगा सफर; टोल टैक्स में 5% तक की बढ़ोतरी, देखें नई लिस्ट

अगर आपके पास वाहन है तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। NHAI ने सभी वाहन चालकों को बड़ा झटका दिया है। हरियाणा में NHAI द्वारा एक दर्जन से ज्यादा टोल पर शुल्क में 4 से 5 फीसदी की वृद्धि की संभावना है। एक अप्रैल से बढ़ी हुई टोल दरें लागू होंगी।

जानकारी के अनुसार हरियाणा के व्यस्तम दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे (NH-48) पर स्थित खेड़की दौला टोल प्लाजा पर भी टोल दरों में बढ़ोतरी होगी। जिससे प्रतिदिन गुजरने वाले हजारों वाहन चालकों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

NHAI की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार खेड़की दौला टोल प्लाजा पर विभिन्न वर्गों के वाहनों के टोल शुल्क में औसतन पांच रुपए की बढ़ोतरी की जा रही है।  निजी कारों के लिए यह बढ़ोतरी विशेष रूप से प्रभावित करेगी। छह महीने पहले, नवंबर 2025 में ही यहां टोल दरों में 15 रुपये तक का इजाफा किया गया था। अब एक अप्रैल से फिर बढ़ोतरी होने जा रही है।