Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
हिमालयी पारिस्थितिकी पर संकट अत्यधिक नमक के दाने से भी छोटा इम्प्लांट तैयार Tamil Nadu Election 2026: अभिनेता विजय का चुनावी आगाज, दो विधानसभा सीटों— पेरम्बूर और त्रिची ईस्ट से... Rahul Gandhi Gujarat Attack: गुजरात में दलित-आदिवासी उत्पीड़न का मुद्दा, राहुल गांधी के आरोपों से गर... Lok Sabha Session: लोकसभा में गूंजेगा नक्सलवाद का मुद्दा, गृह मंत्री अमित शाह बताएंगे नक्सलवाद खत्म ... उत्तम नगर में 'उड़ता दिल्ली'! सौरभ भारद्वाज का सनसनीखेज आरोप- 'खुलेआम बिक रहा नशा, सो रही है पुलिस' Amit Shah on Assam UCC: असम में यूसीसी की तैयारी! चार शादियों पर रोक और नए कानून को लेकर गृह मंत्री ... Harvesting Accident News: हार्वेस्टर से गेहूं की कटाई के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई मशीन, चा... Nandigram Assembly Election: नंदीग्राम में इस बार भी खिलेगा कमल, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने... Purnia Mystery Case: मरा हुआ युवक लौटा जिंदा! पूर्णिया में जिसकी लाश जलाई गई वह कौन था? इलाके में फै...

Jalandhar News: ठेकों के बाहर उमड़ी भारी भीड़, सरेआम उड़ रही नियमों की धज्जियां, प्रशासन बेखबर

जालंधर:  जालंधर में इन दिनों शराब के ठेकों के टूटने के बाद हालात कुछ ऐसे बन गए हैं कि ठेकों के बाहर लोगों का मेला सा लग गया है। शहर के प्रमुख इलाकों मिलाप चौक और ज्योति चौक के पास स्थित ठेकों पर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। हालात ये हैं कि लोग खुलेआम शराब की पेटियां खरीदकर अपने घरों तक ले जा रहे हैं, मानो किसी मेले या सेल का माहौल हो।

स्थानीय लोगों के अनुसार, ठेके टूटने के बाद शराब सस्ती दरों पर मिलने की खबर तेजी से फैली, जिसके चलते बड़ी संख्या में लोग ठेकों पर पहुंच रहे हैं। कई लोग एक-दो बोतल नहीं, बल्कि पूरी-पूरी पेटियां खरीदते नजर आए। इस दौरान न तो किसी तरह की पाबंदी दिखाई दी और न ही किसी नियम का पालन होता नजर आया।

सबसे हैरानी की बात यह है कि इन ठेकों से महज कुछ दूरी पर पुलिस चौकियां मौजूद हैं, लेकिन इसके बावजूद मौके पर पुलिस की मौजूदगी नजर नहीं आई। लोगों का कहना है कि अगर इतने बड़े स्तर पर शराब की खरीद-फरोख्त हो रही है, तो पुलिस और एक्साइज विभाग की जिम्मेदारी बनती है कि वहां निगरानी रखी जाए, लेकिन यहां तो हालात बिल्कुल उलट दिखे। इस घटनाक्रम ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। जहां एक ओर सरकार शराब की बिक्री को नियमों के तहत नियंत्रित करने की बात करती है, वहीं दूसरी ओर इस तरह के नजारे व्यवस्था की पोल खोलते नजर आ रहे हैं।