Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
West Bengal Election 2026: बंगाल में दूसरे चरण में 91.66% वोटिंग, हिंसा और बवाल के बीच संपन्न हुआ मत... दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: खराब मौसम से प्रभावित गेहूं की भी होगी सरकारी खरीद, सिकुड़े और टूटे दानो... Guna Crime: गुना में पिता के दोस्त की शर्मनाक करतूत, मासूमों से अश्लील हरकत कर बनाया वीडियो; पुलिस न... Allahabad High Court: मदरसों की जांच पर NHRC की कार्यशैली से 'स्तब्ध' हुआ हाई कोर्ट; मॉब लिंचिंग का ... PM Modi in Hardoi: 'गंगा एक्सप्रेसवे यूपी की नई लाइफलाइन', हरदोई में बरसे पीएम मोदी— बोले, सपा-कांग्... Jabalpur Crime: 'शादी डॉट कॉम' पर जिसे समझा जीवनसाथी, वो निकला शातिर ब्लैकमेलर; फर्जी DSP बनकर 5 साल... Muzaffarpur Crime: मुजफ्फरपुर में बकरी चोरी के आरोप में युवक को खंभे से बांधकर पीटा, रिटायर्ड कृषि अ... Vande Bharat Extension: जम्मू से श्रीनगर का सफर अब और आसान, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 30 अप्रैल को द... West Bengal Election 2026: बंगाल में दूसरे चरण में 91.66% वोटिंग, हिंसा और बवाल के बीच 'दीदी' या 'दा... Unnao Road Accident: उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, मुंडन संस्कार से लौट रही बोलेरो और डंपर की टक्कर मे...

High-Tech Jail Security Breach: हाईटेक जेल की सुरक्षा में सेंध: दीवार फांदकर फरार हुए साइबर ठग 24 घंटे में गिरफ्तार; पुलिस की बड़ी कामयाबी

रेवाड़ी:  जिला पुलिस ने हाईटेक जिला जेल से फरार हुए दो कैदियों को महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। शुक्रवार को फरार हुए दोनों आरोपी जाहिद और फैजान को पुलिस ने शनिवार को दबोच लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के इटावा निवासी 21 वर्षीय जाहिद और रामपुर निवासी 22 वर्षीय फैजान साइबर फ्रॉड (ऑनलाइन ठगी) के मामलों में जिला जेल में बंद थे। शुक्रवार शाम को जेल में नियमित गिनती के दौरान दोनों बंदी कम पाए गए, जिसके बाद पूरे जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दोनों आरोपियों ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए दीवार फांदकर फरार होने की योजना बनाई। बताया जा रहा है कि जेल में किसी कार्य के लिए लाई गई सीढ़ी का इस्तेमाल कर वे भागने में सफल रहे। इस घटना ने अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस बताई जाने वाली हाईटेक जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जब दोनों आरोपी दिन में ही फरार हो गए थे, तो पुलिस को इसकी सूचना देर शाम क्यों दी गई। यदि समय रहते सूचना दे दी जाती, तो संभवतः आरोपियों को और जल्दी पकड़ा जा सकता था। यह देरी जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान लगाती है।

डीएसपी सुरेंद्र श्योराण ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि फरार कैदियों की तलाश के लिए सीआईए की विशेष टीमें गठित की गई थीं। पुलिस की त्वरित और समन्वित कार्रवाई के चलते दोनों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है, वहीं जेल प्रशासन की लापरवाही और सुरक्षा में हुई चूक को लेकर भी जांच की जा रही है। आने वाले समय में इस मामले में और खुलासे होने की संभावना है।