Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
West Bengal Election 2026: बंगाल में दूसरे चरण में 91.66% वोटिंग, हिंसा और बवाल के बीच संपन्न हुआ मत... दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: खराब मौसम से प्रभावित गेहूं की भी होगी सरकारी खरीद, सिकुड़े और टूटे दानो... Guna Crime: गुना में पिता के दोस्त की शर्मनाक करतूत, मासूमों से अश्लील हरकत कर बनाया वीडियो; पुलिस न... Allahabad High Court: मदरसों की जांच पर NHRC की कार्यशैली से 'स्तब्ध' हुआ हाई कोर्ट; मॉब लिंचिंग का ... PM Modi in Hardoi: 'गंगा एक्सप्रेसवे यूपी की नई लाइफलाइन', हरदोई में बरसे पीएम मोदी— बोले, सपा-कांग्... Jabalpur Crime: 'शादी डॉट कॉम' पर जिसे समझा जीवनसाथी, वो निकला शातिर ब्लैकमेलर; फर्जी DSP बनकर 5 साल... Muzaffarpur Crime: मुजफ्फरपुर में बकरी चोरी के आरोप में युवक को खंभे से बांधकर पीटा, रिटायर्ड कृषि अ... Vande Bharat Extension: जम्मू से श्रीनगर का सफर अब और आसान, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 30 अप्रैल को द... West Bengal Election 2026: बंगाल में दूसरे चरण में 91.66% वोटिंग, हिंसा और बवाल के बीच 'दीदी' या 'दा... Unnao Road Accident: उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, मुंडन संस्कार से लौट रही बोलेरो और डंपर की टक्कर मे...

Haryana LPG Supply News: हरियाणा में एलपीजी सिलेंडर का कोई संकट नहीं, निर्बाध रूप से जारी है सप्लाई: मंत्री राजेश नागर

फरीदाबाद : हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने कहा कि प्रदेश में LPG सिलेंडर से जुड़ी कोई समस्या नहीं है। प्रदेश में निर्बाध रूप से गैस सिलेंडर की सप्लाई जारी है। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से आह्वान किया कि जहां-जहां पीएनजी गैस की सप्लाई है, वहां अधिक से अधिक उपभोक्ता पीएनजी गैस का कनेक्शन लें।

मंत्री राजेश नागर ने बताया कि आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रहलाद जोशी और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री ने सभी राज्यों के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्रियों के साथ बैठक की और राज्यों के मौजूदा हालात की समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान सभी से सुझाव लिए गए और संभावित समस्याओं के बारे में भी विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि राज्य में LPG गैस की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और कहीं से भी किसी प्रकार की कमी की सूचना नहीं है।

मंडियों में फसल खरीद की सभी व्यवस्था पूरी
खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने बताया कि प्रदेश में फसल खरीद को लेकर मंडियों में सभी व्यवस्थाएं पूरी हैं। इस संबंध में सभी जिला उपयुक्तों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मैंने भी कुछ मंडियों का दौरा किया है, जहां लगभग सभी व्यवस्थाएं सही पाई गईं।

डीजल और पेट्रोल की सप्लाई निर्बाध रूप से जारी
मंत्री राजेश नागर ने पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता पर स्पष्ट किया कि राज्य में ईंधन की सप्लाई निर्बाध रूप से जारी है। कुछ पेट्रोल पंपों पर आई अस्थायी समस्या वाहनों की तकनीकी खराबी के कारण थी, जिसे तुरंत ठीक कर लिया गया। मंत्री नागर ने भरोसा जताया कि जैसे राज्य ने कोविड-19 के कठिन दौर में एकजुट होकर चुनौतियों का सामना किया था, उसी तरह वर्तमान परिस्थितियों में भी सरकार और प्रशासन पूरी तरह सजग और तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और पूरी टीम स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और राज्य में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।