Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Middle East Crisis India: मिडिल ईस्ट तनाव पर भारत सरकार की पैनी नजर, राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में बन... Indian Railways Alert: सावधान! चेन पुलिंग करने वालों पर रेलवे का अब तक का सबसे बड़ा एक्शन, दर्जनों ग... Live-in Relationship Law India: नैतिकता अपनी जगह, पर विवाहित पुरुष का लिव-इन में रहना जुर्म नहीं- हा... Rekha Gupta Attacks AAP: दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा हमला, अधूरे प्रोजेक्ट्स और देन... दाहोद से हुंकार: 'सरकार ने आदिवासियों को किया दरकिनार', सीएम मान और केजरीवाल का गुजरात सरकार पर सीधा... बड़ी खबर: जेवर एयरपोर्ट से उड़ान भरने के लिए 20 दिन पहले बुक करें टिकट, फ्लाइट शेड्यूल को लेकर आई ये... PM Modi on West Asia Crisis: पश्चिम एशिया संकट पर मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक, पीएम मोदी बोले- 'टीम इ... Bhopal Crime News: भोपाल में 6 साल की मासूम पर तलवार से हमला, नानी के घर जाते समय हुआ हादसा Crime News: बेटी ने की पिता की हत्या, वर्दी पहनकर छिपाई पहचान, कांस्टेबल प्रेमी ने पुलिस के सामने उग... लद्दाख में हाहाकार: जोजिला दर्रे पर भयानक एवलांच, पर्यटकों और स्थानीय लोगों में मची चीख-पुकार, अब तक...

Punjab News: वेरका मिल्क प्लांट में बड़ी कार्रवाई, 3 अधिकारी सस्पेंड, जांच के आदेश जारी

लुधियाना/पंजाब: वेरका मिल्क प्लांट के 3 अधिकारियों पर गाज गिरी है। मिली जानकारी के अनुसार, पंजाब सहकारिता दूध उत्पादक फेडरेशन लिमिटेड की और से वेरका मिल्क प्लांट लुधियाना के जनरल मैनेजर दलजीत सिंह, क्वॉलिटी मैनेजर गुरइकबाल सिंह तथा प्रोडक्शन मैनेजर परितोष मिश्रा को ड्यूटी में लापरवाही के चलते सस्पेंड करने का फैसला लिया गया है।

जानकारी के लिए बता दें कि वेरका मिल्क प्लांट लुधियाना की और से इंडियन आर्मी को सूखे दूध पाउडर की 2 खेप भेजी गई थी जिनमें एक 58.338 मीट्रिक टन तथा दूसरी 66.654 मीट्रिक टन थी। लेकिन मिल्क प्लांट लुधियाना की और से भेजी गई सूखे दूध पाउडर की दोनों खेप के नमूने फेल हो गए जिसकी वजह से इंडियन आर्मी द्वारा सूखे दूध पाउडर को रिजेक्ट कर दिया गया।

वेरका की क्वालिटी पर सवालिया निशान:

वेरका मिल्क यूनियन एक प्रतिष्ठित संस्थान है। अगर इंडियन आर्मी की और से वेरका दूध पाउडर को घटिया क्वालिटी के चलते अस्वीकार कर दिया गया है तो आम लोग वेरका की क्वालिटी पर कैसे भरोसा कर सकते हैं। इस प्रकार का मामला सामने आने से जहां वेरका मिल्क के उत्पादों से लोगो का विश्वास कमजोर हुआ वही वेरका को ऊपर लेजाने के पंजाब सरकार के दावों की भी पोल खुल गई।