Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Private School Book Scam: बुक फेयर के नाम पर प्राइवेट स्कूलों की मनमानी, रियलिटी चेक में एक ही वेंडर... Satpura Tiger Reserve: मरे बैल के मांस में यूरिया मिलाकर बाघ का शिकार, 24 दिन बाद मिला शव, 5 गिरफ्ता... MP Government Holiday: 30 मार्च को मध्य प्रदेश में नहीं खुलेंगे सरकारी ऑफिस, CM मोहन यादव का आदेश Mandla News: मंडला में पानी के लिए हाहाकार, पार्षद ने खुद उठाई कुदाली, नगर परिषद की लापरवाही उजागर MP Wildlife News: खिवनी में बाघिन 'मीरा' और शावकों का दिखा अद्भुत नजारा, पर्यटकों के सामने आया 'युवर... 'मन की बात' में PM मोदी की बड़ी अपील: दुनिया में पेट्रोल-डीजल का हाहाकार, अफवाहों पर ध्यान न दें देश... IPL में विराट के 8730 रनों का पोस्टमार्टम: उम्र बढ़ने के साथ गेंदबाजों के लिए और बड़ा खौफ बन रहे हैं... Mahakali Movie Update: अक्षय खन्ना की फिल्म 'महाकाली' में होगा बड़ा कैमियो, रणवीर सिंह ने तोड़ा था इ... America Protest News: अमेरिका में ट्रंप के खिलाफ 'No Kings Protest' का असर, जानें इसके मायने Gold Price Crash: औंधे मुंह गिरा सोना! 20% की गिरावट के साथ बेयर मार्केट में एंट्री, निवेशकों में मच...

Nitish Kumar vs Girdhari Yadav: जेडीयू सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर खतरा, नीतीश कुमार ने लोकसभा स्पीकर को भेजा नोटिस; ये है नाराजगी की असली वजह

बिहार में सत्तारुढ़ जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने अपने सांसद की लोकसभा की सदस्यता निरस्त किए जाने की मांग को लेकर स्पीकर को नोटिस दिया है. पार्टी से जुड़े सूत्रों के अनुसार, लोकसभा में जनता दल (यूनाइटेड) के नेता दिलेश्वर कामैत ने लोकसभा स्पीकर (ओम बिरला) को एक नोटिस सौंपा है, जिसमें पार्टी के सांसद गिरधारी यादव को कथित तौर पर पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए अयोग्य ठहराने की मांग की गई है.

जेडीयू की ओर से कल मंगलवार को बांका से अपने सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता को निरस्त करने के लिए लोकसभा स्पीकर को पत्र भेजा गया है. उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के साथ-साथ पार्टी लाइन के खिलाफ काम करने के आरोप हैं. सबूत के तौर पर दस्तावेज भी दिए गए हैं.

बेटा RJD के टिकट पर लड़ा विधानसभा चुनाव

यही नहीं पिछले साल बिहार विधानसभा चुनाव में गिरधारी के बेटे विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के टिकट पर चुनाव लड़े थे और उन्होंने बेटे के लिए प्रचार भी किया था. गिरधारी के बारे में कहा जा रहा है कि वह लंबे समय से पार्टी विरोधी गतिविधियों और पार्टी लाइन से अलग चल रहे थे. इससे पहले पिछले साल जुलाई में, जनता दल (यूनाइटेड) ने गिरधारी यादव को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVMs) के खिलाफ सार्वजनिक तौर पर बयान देने को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया था.

पार्टी ने तब कहा था कि गिरधारी के बयान उसके आधिकारिक रुख के खिलाफ थे और इस वजह से पार्टी को शर्मिंदगी भी उठानी पड़ी. यही नहीं उन्होंने एसआईआर को लेकर भी अपना बयान दिया था. पार्टी ने स्पीकर से अनुरोध किया है कि पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण उनकी सदस्यता खत्म कर दी जाए. साथ ही EVM विरोधी बयानों पर MP को अयोग्य ठहराने की मांग की गई.

गिरधारी की वजह से पार्टी को हुई शर्मिंदगी

बागी तेवर दिखाने वाले गिरधारी यादव को भेजे गए नोटिस में, पार्टी ने उन्हें याद दिलाया कि JDU ने लगातार चुनाव आयोग और EVMs के इस्तेमाल का समर्थन किया है, चाहे तब जब वह विपक्षी दलों के गठबंधन ‘INDIA’ का हिस्सा रही हो या अब राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के साथ है.

नोटिस में यह कहा गया, “इस संदर्भ में, इतने संवेदनशील मामले पर आपकी सार्वजनिक तौर पर की गई टिप्पणियां, खासतौर से चुनावी साल में न केवल पार्टी को शर्मिंदा करती हैं, बल्कि अनजाने में विपक्ष की ओर से लगाए गए आधारहीन और राजनीतिक रूप से प्रेरित आरोपों को विश्वसनीयता भी प्रदान करती हैं.” जेडीयू ने गिरधारी के आचरण को “अनुशासनहीनता” करार दिया और जोर देकर कहा कि उनकी टिप्पणियां “इस मामले पर जेडीयू के घोषित रुख के अनुरूप नहीं थीं.”

फिर से JDU के प्रमुख चुन लिए गए नीतीश

इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सर्वसम्मति से फिर से JDU के अध्यक्ष चुन लिए गए. नीतीश को कल मंगलवार सर्वसम्मति से जेडीयू का अध्यक्ष चुन लिया गया, क्योंकि इस पद के लिए किसी अन्य उम्मीदवार ने अपना नामांकन दाखिल नहीं किया था.

नीतीश के फिर से चुने जाने की घोषणा राजधानी दिल्ली में JDU नेता अनिल हेगड़े ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की, जिसमें उन्होंने चुनाव प्रक्रिया के बारे में बताया. अनिल हेगड़े ने कहा, “नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 22 मार्च थी, इसके बाद 23 मार्च को नामांकन की जांच (स्क्रूटनी) की गई, और 24 मार्च की सुबह 11 बजे तक नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि थी. इस दौरान महज एक ही नामांकन दाखिल किया गया था, जो कि वर्तमान अध्यक्ष नीतीश कुमार का था. ऐसे में नीतीश फिर से अध्यक्ष चुन लिए गए.