Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
इंस्टाग्राम-फेसबुक पर 2 घंटे से ज्यादा नहीं टिक पाएंगे बच्चे; मेटा लाया ऑटोमैटिक नाइट मोड और स्क्रीन... जन्माष्टमी 2026 पर कान्हा को क्यों प्रिय है माखन-मिश्री का भोग? जानिए सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा ... डैंड्रफ और हेयर फॉल की समस्या से एक साथ हैं परेशान? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानिए सही कारण और बचाव के उपाय वक्त ने किया क्या हसीं सितम.. .. .. .. तिब्बत के वीडियो वहां नहीं दिखाये जा रहे भीषण गुट संघर्ष और मौतों के बाद संयुक्त राष्ट्र का बयान महाराष्ट्र में दवाई कंपनियों के खिलाफ एफडीए की कार्रवाई अत्यधिक छूट दिये जाने की बात ही गलत हैः सरकार कर्नाटक के मंत्री नागेंद्र ने रोते हुए इस्तीफा दिया सरकारी घोषणाएं हवा हवाई साबित होने लगी है देश में

गाजियाबाद में खूनी ‘डिनर’! पहले पत्नी और दोस्त के साथ खाना खाया, फिर दोनों के सीने में उतार दी गोलियां; डबल मर्डर से कांप उठा शहर

दिल्ली से सटे गाजियाबाद के लोनी इलाके में बीती रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र के रामपार्क (बुद्ध बाजार) मोहल्ले में एक पति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी. चौंकाने वाली बात यह है कि हत्या की वारदात से कुछ देर पहले तक तीनों एक ही कमरे में बैठकर साथ डिनर कर रहे थे.

पुलिस के मुताबिक, आरोपी पति राशिद को अपनी 36 वर्षीय पत्नी शबनम और अपने ही दोस्त फहीम (32 वर्ष) के बीच अवैध संबंधों का शक था. राशिद अक्सर इस बात का विरोध करता था, जिसे लेकर घर में काफी समय से तनाव चल रहा था.

बीती रात करीब 12:40 बजे पुलिस को सूचना मिली कि राशिद के मकान में झगड़ा हुआ है. जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो कमरे का मंजर भयावह था. सोफे पर शबनम की लाश खून से लथपथ पड़ी थी, जबकि पास ही फहीम का शव भी पड़ा हुआ था. दोनों के सिर में गोली मारी गई थी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी राशिद मौके से फरार हो गया.

मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम

घटना की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी समेत आला अधिकारी भारी पुलिस बल और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे. शुरुआती जांच में सामने आया है कि तीनों के बीच बातचीत के दौरान अचानक विवाद बढ़ा और राशिद ने आपा खोकर अवैध हथियार से दोनों को मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

आरोपी की तलाश में जुटी चार टीमें

डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि आरोपी राशिद की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार विशेष टीमों का गठन किया गया है. पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है. परिजनों से तहरीर प्राप्त कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है. इस डबल मर्डर के बाद इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है और पुलिस जल्द ही आरोपी को सलाखों के पीछे भेजने का दावा कर रही है.