Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...

हरियाणा में ‘डिजिटल राजस्व’ की क्रांति! पटवारियों और कानूनगो के हाथों में होंगे स्मार्ट टैबलेट; अब एक क्लिक पर होंगे जमीन के सारे काम

चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने राजस्व प्रशासन को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए राज्यभर के पटवारियों और कानूनगो के लिए 4156 स्मार्ट टैबलेट खरीदने को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री नायब सैनी और मंत्री विपुल गोयल द्वारा अनुमोदित इस पहल का उद्देश्य फील्ड संचालन को डिजिटल बनाकर पारदर्शिता, दक्षता और सेवा वितरण में सुधार लाना है।

वित्त आयुक्त डा. सुमिता मिश्रा के अनुसार यह कदम तकनीक को सीधे जमीनी स्तर तक पहुंचाने की दिशा में अहम है जहां अधिकारी नागरिकों से प्रत्यक्ष संपर्क में रहते हैं। इससे ग्रामीण और कृषि क्षेत्रों में सेवाएं अधिक तेज, सुलभ और पारदर्शी होंगी। अब तक पटवारी और कानूनगो मैनुअल रिकॉर्ड, कागजी फाइलों और हाथ से बने नक्शों पर निर्भर थे जिससे प्रक्रिया धीमी और जटिल होती थी। नए स्मार्ट टैबलेट के जरिए अधिकारी फील्ड में ही सर्वे, डाटा एंट्री कर सकेंगे, जी.पी.एस.-टैग्ड फोटो ले सकेंगे और जानकारी को रियल टाइम में सर्वर पर अपलोड कर सकेंगे। वॉइस-टू-टैक्स्ट फीचर से डाटा एंट्री आसान और अधिक सटीक होगी।

इन टैबलेट में बड़ा डिस्प्ले, मजबूत प्रोसैसिंग क्षमता, पर्याप्त स्टोरेज और लंबी बैटरी लाइफ जैसे फीचर्स होंगे। एल.टी.ई. कनैक्टिविटी, जी.पी.एस. और इमेजिंग सुविधाएं इन्हें दूर-दराज इलाकों में भी प्रभावी बनाएंगी। सभी डिवाइस 2 साल के क्लाऊड-होस्टिङ लाइसैंस और मोबाइल डिवाइस मैनेजमैंट सिस्टम से जुड़े होंगे जिससे रियल टाइम मॉनिटरिंग, अपडेट और डाटा सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। सरकार का मानना है कि इस डिजिटल पहल से राजस्व सेवाओं में देरी कम होगी, त्रुटियां घटेंगी और विसंगतियों पर रोक लगेगी। खासतौर पर किसानों को तेज और भरोसेमंद सेवाएं घर के पास ही मिल सकेंगी जिससे सरकारी दफ्तरों के चक्कर कम होंगे।