Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM Modi on Middle East Crisis: पीएम मोदी का बड़ा 'डिप्लोमैटिक' एक्शन, फ्रांस-ओमान समेत कई देशों के प... असम में 'सियासी' महाभारत! पिता प्रद्युत बोरदोलोई ने थमा BJP का दामन, तो बेटे ने ठुकराया कांग्रेस का ... RSS का 'डिजिटल' अवतार! सोशल मीडिया पर दबदबा बढ़ाने की तैयारी; संघ प्रमुख मोहन भागवत ने स्वयंसेवकों को... Rajnath Singh on Drone Technology: स्वदेशी ड्रोन निर्माण में आत्मनिर्भरता जरूरी, बढ़ती चुनौतियों के ... Sadhguru vs Nakkeeran: दिल्ली हाई कोर्ट से ईशा फाउंडेशन को राहत, नकीरन पत्रिका को मानहानिकारक कंटेंट... Uttam Nagar Tarun Murder Case: राहुल गांधी ने की जनता से संयम बरतने की अपील, उत्तम नगर में हत्या के ... Chandauli Bridge Collapse: चंदौली में निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, ढलाई के दौरान हुआ हादसा; एक मजद... Eve Teasing Video Viral: लड़की का पीछा करने वाले 2 मनचले गिरफ्तार, 20 मिनट तक सड़क पर मचाया तांडव; प... बंगाल चुनाव में BJP का 'मिशन 2026'! 111 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी; अब तक 255 नामों का ऐलान, दे... "हम कभी नहीं झुकेंगे!"—अफसरों के तबादले पर चुनाव आयोग से भिड़ीं ममता बनर्जी; बंगाल में 'दीदी' बनाम E...

NH-39 फ्लाईओवर में आई ‘खतरनाक’ दरार! पलामू सांसद ने NHAI चेयरमैन को घेरा; अब हाई लेवल कमेटी करेगी भ्रष्टाचार की जांच

पलामू: रांची से वाराणसी तक भारत माला प्रोजेक्ट के तहत नेशनल हाइवे 39 का निर्माण कार्य किया जा रहा है. इसी कड़ी में नेशनल हाइवे 39 पर पलामू के ब्रह्मोरिया में फ्लाइओवर में दरार की खबर निकल कर सामने आई है. फ्लाइओवर में दरार के मामले की नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की हाई लेवल कमेटी जांच करेगी.

पलामू सांसद ने एनएचएआई के चेयरमैन से मुलाकात कर दी जानकारी

पलामू सांसद विष्णुदयाल राम की तरफ से जांच की जानकारी साझा की गई है और पुष्टि की गई है. दरअसल पलामू सांसद विष्णुदयाल राम ने नेशनल हाईवे 39 के मुद्दों को लेकर नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन संतोष कुमार यादव से मुलाकात की और फ्लाईओवर में आए दरार समेत कई बिंदुओं की जानकारी दी.

जोरकट टोल के आसपास के लोगों को पास वितरित करे एनएचएआई: सांसद

फ्लाइओवर में आई दरार की नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया जांच करेगी और इससे संबंधित एक रिपोर्ट तैयार करेगी. रिपोर्ट के बाद मामले में कर्रवाई किया जाएगा. इस मुलाकात के दौरान पलामू सांसद विष्णुदयाल राम ने चेयरमैन से जोरकट टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों को कैंप लगाकर पास वितरण करने की मांग किया है.

पलामू में एनएचएआई से दो और फ्लाइओवर निर्माण की मांग

पलामू सांसद ने पलामू के पोखराहा और जोड़ में फ्लाइओवर निर्माण की मांग की है. दोनों जगह पर दुर्घटना की आशंका बनी हुई है. पोखराहा और जोड़ में नेशनल हाइवे के बीच से मुख्य सड़क गुजरती है. नेशनल हाइवे 39 लोहड़ा, सिंगरा और चियांकी में नेशनल हाइवे का निर्माण कार्य अधूरा है, जिसे जल्द से जल्द पूरा करने की मांग की है.