Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM Modi on Middle East Crisis: पीएम मोदी का बड़ा 'डिप्लोमैटिक' एक्शन, फ्रांस-ओमान समेत कई देशों के प... असम में 'सियासी' महाभारत! पिता प्रद्युत बोरदोलोई ने थमा BJP का दामन, तो बेटे ने ठुकराया कांग्रेस का ... RSS का 'डिजिटल' अवतार! सोशल मीडिया पर दबदबा बढ़ाने की तैयारी; संघ प्रमुख मोहन भागवत ने स्वयंसेवकों को... Rajnath Singh on Drone Technology: स्वदेशी ड्रोन निर्माण में आत्मनिर्भरता जरूरी, बढ़ती चुनौतियों के ... Sadhguru vs Nakkeeran: दिल्ली हाई कोर्ट से ईशा फाउंडेशन को राहत, नकीरन पत्रिका को मानहानिकारक कंटेंट... Uttam Nagar Tarun Murder Case: राहुल गांधी ने की जनता से संयम बरतने की अपील, उत्तम नगर में हत्या के ... Chandauli Bridge Collapse: चंदौली में निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, ढलाई के दौरान हुआ हादसा; एक मजद... Eve Teasing Video Viral: लड़की का पीछा करने वाले 2 मनचले गिरफ्तार, 20 मिनट तक सड़क पर मचाया तांडव; प... बंगाल चुनाव में BJP का 'मिशन 2026'! 111 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी; अब तक 255 नामों का ऐलान, दे... "हम कभी नहीं झुकेंगे!"—अफसरों के तबादले पर चुनाव आयोग से भिड़ीं ममता बनर्जी; बंगाल में 'दीदी' बनाम E...

चतरा में SSB जवान प्रहलाद सिंह को ‘अंतिम सलाम’! अपनी ही गोली लगने से हुई थी मौत, राजकीय सम्मान के साथ विदाई; उमड़ा जनसैलाब

देवघर: चतरा में कार्यरत मृतक एसएसबी जवान का शव देवघर लाया गया. मंगलवार की देर शाम चतरा में कार्यरत एसएसबी के जवान की मौत हो गई थी. जिसके बाद उनका शव उनके पैतृक गांव लाया गया और सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई.

दरअसल, देवघर के सारवां प्रखंड के रहने वाले एसएसबी के जवान प्रहलाद कुमार सिंह की उनके ही हथियार से चली गोली लगने से मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही देवघर में रह रहे मृतक जवान के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया और तुरंत लोगों ने चतरा में मौजूद एसएसबी के अधिकारियों से संपर्क कर जवान के शव को उनके पैतृक गांव मतोडीह मंगाने की मांग की. जिसके बाद एसएसबी के अधिकारियों ने मृतक जवान के शव को उनके पैतृक गांव पहुंचाया और शहीद का दर्जा दिया.

जवान प्रहलाद सिंह के पार्थिव शरीर को तिरंगा में लपेटकर देवघर लाया गया. जहां सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी. कई वर्षों तक सीमा सुरक्षा बल में जवान प्रह्लाद सिंह के उत्कृष्ट सेवा को देखते हुए उनके विभाग के अधिकारियों ने उन्हें सम्मान के साथ अंतिम श्रद्धांजलि दी और शहीद का दर्जा भी दिया. उनके अंत्येष्टि में एसएसबी के जवान शामिल हुए और उनके बेहतर कार्यों को याद करते हुए उन्हें अंतिम विदाई दी.

जवान प्रहलाद कुमार सिंह के अंतिम संस्कार में राज्य के पूर्व मंत्री और संथाल के वरिष्ठ भाजपा नेता रणधीर कुमार सिंह भी उनके पैतृक गांव पहुंचे और प्रहलाद कुमार सिंह को याद करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने कहा कि देवघर का बेटा आज भले ही शरीर को त्याग दिया हो लेकिन उन्होंने जो देश के लिए बलिदान दिया है, वह लोगों के आत्मा में हमेशा बसी रहेगी.

वहीं, मौके पर मौजूद राज्य के पूर्व मंत्री और स्थानीय जनप्रतिनिधि बादल पत्र लेख में मौजूद रहे. उन्होंने कहा कि यह घटना सिर्फ उनके परिवार को ही नहीं बल्कि पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है. वह भगवान से प्रार्थना करते हैं कि इस संकट की घड़ी में उनके परिवार को यह दुख सहने का ताकत दे.