Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Devendra Pradhan Death Anniversary: पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र प्रधान को राजनाथ सिंह ने दी श्रद्... दिल्ली की सड़कों पर अब नहीं दिखेंगे भिखारी! पुलिस का 'सीक्रेट' मास्टर प्लान तैयार; ट्रैफिक जाम और अव... Arvind Kejriwal Documentary: अरविंद केजरीवाल की जेल यात्रा पर बनी फिल्म ने कार्यकर्ताओं को किया भावु... "राजनीति में कोई रिटायर नहीं होता!"—खरगे के विदाई भाषण पर गूंजा सदन; पीएम मोदी ने भी बांधे तारीफों क... 'मौत के मुंह' से निकलकर भारत पहुंचा जग लाडकी! UAE में हमले के बाद समुद्र में छिड़ा था हाई-वोल्टेज ड्... हिमाचल में सुक्खू सरकार का 'बड़ा सर्जिकल स्ट्राइक'! मंत्रियों के सलाहकारों और बोर्ड अध्यक्षों के 'कै... यमुना की लहरों पर अब दिल्ली सरकार का 'VIP पहरा'! करोड़ों की लागत से खरीदी जा रही 2 हाई-टेक नावें; प्... शादी में 'मिठाई के डिब्बे' से निकला खौफनाक तोहफा! गिफ्ट खोलते ही चीख पड़ा दूल्हा; मेहमानों के उड़ गए... Jharkhand Jawan Suicide: झारखंड के चतरा में तैनात जवान ने की आत्महत्या, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को भु... Nepal Helicopter Crash: नेपाल के खोटांग में बड़ा हादसा, लैंडिंग के समय क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर; घायलों ...

Haryana Hospital OPD Timing: हरियाणा में 16 अप्रैल से लागू होगा ओपीडी का नया समय, अगले 6 महीनों के लिए बदला शेड्यूल; देखें पूरी लिस्ट

हरियाणा डेस्क : बहादुरगढ़ के सिविल अस्पताल में मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ओपीडी (आउट पेशेंट विभाग) के समय में बदलाव किया गया है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार अब 16 अप्रैल से ओपीडी सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित होगी। वहीं, ओपीडी कार्ड दोपहर 1 बजे तक ही बनाए जाएंगे।

बता दें कि अभी तक ओपीडी का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक था, लेकिन गर्मी के मौसम को देखते हुए अगले 6 महीनों के लिए यह नया शेड्यूल लागू किया जा रहा है। सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ. विनय देशवाल ने बताया कि इस बदलाव को लेकर आधिकारिक सूचना जारी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में हर साल मौसम के अनुसार दो बार ओपीडी का समय बदला जाता है, एक बार गर्मियों की शुरुआत में और दूसरी बार सर्दियों में।

ओपीडी समय के बाद भी मरीजों के इलाज की सुविधा जारी रहेगी। इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टर 24 घंटे उपलब्ध रहते हैं। पूर्व में छुट्टी के दिनों में इमरजेंसी में दो डॉक्टरों की ड्यूटी लगाने की व्यवस्था की गई थी, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

हालांकि, कई मरीजों ने सुझाव दिया है कि यह व्यवस्था केवल छुट्टियों तक सीमित न रहकर रविवार और रात के समय भी लागू होनी चाहिए। उनका मानना है कि जब ओपीडी बंद रहती है, तब इमरजेंसी वार्ड में कम से कम दो डॉक्टरों की तैनाती पूरे दिन रहनी चाहिए, ताकि बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित की जा सकें।