Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Noida Labour Protest: गुरुग्राम से नोएडा और फिर बुलंदशहर... कैसे शुरू हुआ मजदूरों का ये उग्र आंदोलन?... Amarnath Yatra 2026: 15 अप्रैल से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, 3 जुलाई से पहली यात्रा; जानें कौन सा रूट आप... Moradabad: मुरादाबाद की 'लेडी विलेन' 3 साल बाद गिरफ्तार, मासूम चेहरे के पीछे छिपा था खौफनाक राज; पति... Noida Traffic Alert: नोएडा में मजदूरों का उग्र प्रदर्शन, दिल्ली-गाजियाबाद की सड़कें जाम; कई किलोमीटर... Rath Yatra Controversy: जगन्नाथ मंदिर और इस्कॉन के बीच क्यों ठनी? जानें रथ यात्रा की तारीखों को लेकर... West Bengal: सड़क-बिजली नहीं, भारतीय पहचान साबित करने का है ये चुनाव; 6 परिवारों की रूह कंपा देने वा... मंडप में सेहरा बांधकर पहुंचे दो दूल्हे, दुल्हन हो गई कन्फ्यूज कि किससे करे शादी? फिर जो हुआ वो कर दे... Weather Update: दिल्ली-NCR में सताएगी गर्मी, हिमाचल-उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट; जानें यूपी-बिहार क... Noida: सैलरी को लेकर नोएडा में मजदूरों का भारी बवाल, पुलिस पर पथराव और आगजनी; हालात काबू करने के लिए... आयुष्मान योजना की असफलता पर बलतेज पन्नू का मुख्यमंत्री नायब सैनी पर हमला

Raipur Hospital Accident: रायपुर में सेप्टिक टैंक साफ करते समय 3 सफाईकर्मियों की मौत, मोवा के निजी अस्पताल में हुआ बड़ा हादसा

रायपुर: राजधानी के निजी अस्पताल में देर शाम बड़ी घटना हुई. अस्पताल के सेप्टिक टैंक में सफाई कर रहे तीन लोगों की मौत हो गई. सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस से तीनों की मौत की आशंका है.

सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस से तीन की मौत

जानकारी के अनुसार पहले एक व्यक्ति सेप्टिक टैंक की सफाई करने के लिए उतरा था. जहरीली गैस के संपर्क में आने से वह टैंक के अंदर ही बेहोश हो गया. इसके बाद दो और लोग उसे निकालने के लिए पहुंचे लेकिन वे भी जहरीली गैस के संपर्क में आ गए. जिसके बाद तीनों में से कोई भी नहीं लौटा. तीनों की मौत हो चुकी थी.

कई घंटों की मशक्कत के बाद शवों को टैंक से निकाला

घटना की जानकारी लगने के बाद बड़ी संख्या में अस्पताल के बाहर भीड़ जमा हो गई. मृतकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए. कुछ ही देर में रायपुर पुलिस मौके पर पहुंची. टैंक से शवों को निकालने की कोशिश शुरू हुई. कई घंटों की मशक्कत के बाद शवों को निकाला गया. रायपुर पुलिस अधिकारी ने घटना की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यह घटना पचपेड़ी नाका क्षेत्र स्थित अस्पताल में हुई. उन्होंने बताया कि मृतक टैंक की सफाई कर रहे थे.

प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि जहरीली गैस के सांस लेने से तीनों की मौत हुई है- रायपुर पुलिस अधिकारी

फिलहाल मृतकों के परिजन अस्पताल के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं.