Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मिसाइल और ड्रोन हमलों के बीच 'सुपर' रेस्क्यू! ईरान से सुरक्षित निकले 550 भारतीय; एस. जयशंकर ने बताया... Ladakh Protest: लद्दाख में भारी विरोध प्रदर्शन, 6वीं अनुसूची और राज्य के दर्जे की मांग तेज; सोनम वां... नजारा ऐसा कि पेरिस भूल जाएंगे! श्रीनगर में खुला एशिया का सबसे बड़ा 'ट्यूलिप गार्डन'; 18 लाख फूलों की... संभल प्रशासन को हाई कोर्ट का बड़ा झटका! नमाज पर पाबंदी वाला आदेश रद्द; अदालत ने कहा- 'नमाजियों की सुर... Supaul News: सुपौल में सफाई व्यवस्था ठप, धरने पर बैठे नगर परिषद के कर्मचारी; कूड़े के ढेर में तब्दील... भोजशाला विवाद पर हाई कोर्ट का 'सुपर' एक्शन! नियमित सुनवाई से पहले होगा मौका-मुआयना, 2 अप्रैल से शुरू... Ghaziabad Crime: छुट्टी के विवाद में बैंक गार्ड ने मैनेजर को मारी गोली, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्... दिल्ली में बनेगा AIIMS जैसा 'सुपर मेडिकल हब'! एक साथ मिलाए जाएंगे 3 बड़े सरकारी अस्पताल; मरीजों को ए... Weather Update Today: यूपी-बिहार में बारिश की चेतावनी, दिल्ली और पंजाब में लुढ़का तापमान; जानें अगले... Delhi Free Bus Travel: ट्रांसजेंडर यात्रियों के लिए दिल्ली की बसों में मुफ्त यात्रा शुरू, कैबिनेट की...

Police Success: पुलिस की बड़ी कामयाबी, बरामद किए ₹5 लाख की कीमत के 28 मोबाइल; मोबाइल ट्रैकिंग सेल ने दिखाया दम

गुड़गांव: गुड़गांव पुलिस ने लोगों के 5 लाख रुपए कीमत के गुम हुए 28 मोबाइल ढूंढकर उनके असल मालिकों को सौंपा है। डीसीपी मानेसर दीपक के नेतृत्व में मानेसर साइबर सेल को पुलिस टीम ने सेंट्रल-इक्विपमेंट-आइडेंटिटी-रजिस्टर (CEIR) पोर्टल की सहायता से बीते माह फरवरी-2026 में आमजन के गुम हुए मोबाइल के सम्बन्ध में मिली शिकायतों पर यह कार्रवाई की गई है।

डीसीपी ने बताया कि वर्तमान समय में मोबाइल लोगों की एक अहम जरूरत बन गई है। स्मार्ट मोबाइल फोन के माध्यम से लोग अपने विभिन्न कार्य आसानी से कर लेते है। लोग फोन को माध्यम बनाकर अपना मनोरंजन भी करते है साथ ही अपने मोबाईल फोन मे ही अपने जरूरी दस्तावेज व जानकारी सुनिश्चित भी रखते है, इसलिए अपने मोबाइल फोन के साथ लोगों के सेंटीमेंट्स भी जुड़े होते है। जब किसी व्यक्ति का फोन गुम हो जाता है तो उसे न केवल आर्थिक नुकसान होता है बल्कि उसे मानसिक रूप से भी बहुत परेशानी होती है।

9 मार्च से 11 मार्च के बीच इन मोबाइल को ढूंढकर उसके असल मालिकों को डीसीपी मानेसर कार्यालय में सौंपा गया है। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा सभी मोबाइल वापस प्राप्त करने वाले व्यक्तियों को साइबर ठगी से बचाव व उनके निवारण के बारे में जानकारी दी गई साथ ही अपने सम्पर्क में आने वाले सभी के साथ पुलिस टीम द्वारा दी गई जानकारी साझा करने के लिए भी प्रेरित किया।