Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नजारा ऐसा कि पेरिस भूल जाएंगे! श्रीनगर में खुला एशिया का सबसे बड़ा 'ट्यूलिप गार्डन'; 18 लाख फूलों की... संभल प्रशासन को हाई कोर्ट का बड़ा झटका! नमाज पर पाबंदी वाला आदेश रद्द; अदालत ने कहा- 'नमाजियों की सुर... Supaul News: सुपौल में सफाई व्यवस्था ठप, धरने पर बैठे नगर परिषद के कर्मचारी; कूड़े के ढेर में तब्दील... भोजशाला विवाद पर हाई कोर्ट का 'सुपर' एक्शन! नियमित सुनवाई से पहले होगा मौका-मुआयना, 2 अप्रैल से शुरू... Ghaziabad Crime: छुट्टी के विवाद में बैंक गार्ड ने मैनेजर को मारी गोली, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्... दिल्ली में बनेगा AIIMS जैसा 'सुपर मेडिकल हब'! एक साथ मिलाए जाएंगे 3 बड़े सरकारी अस्पताल; मरीजों को ए... Weather Update Today: यूपी-बिहार में बारिश की चेतावनी, दिल्ली और पंजाब में लुढ़का तापमान; जानें अगले... Delhi Free Bus Travel: ट्रांसजेंडर यात्रियों के लिए दिल्ली की बसों में मुफ्त यात्रा शुरू, कैबिनेट की... Bihar Rajya Sabha Election 2026: बिहार में वोटिंग के दौरान 4 विधायक लापता, क्रॉस वोटिंग का बढ़ा खतरा;... बादशाह के गाने 'टटीरी' पर बवाल! बाल आयोग ने सिंगर समेत 3 को भेजा नोटिस; क्या बच्चों का इस्तेमाल पड़ा ...

बारिश का ‘रेल’ पर ब्रेक! दर्जनों ट्रेनें घंटों लेट, स्टेशनों पर फंसे हजारों यात्री; सफर पर निकलने से पहले चेक कर लें अपनी ट्रेन का स्टेटस

 बारिश के मौसम के बीच ट्रेनों की देरी यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बनती हुई नजर आई। जम्मू, अमृतसर, दिल्ली सहित विभिन्न रूटों को चलने वाली ट्रेनों की लंबी देरी के चलते कैंट व सिटी स्टेशन पर यात्रियों को दिक्कतें उठाने को मजबूर होना पड़ा। इसी क्रम में अमृतसर से दिल्ली जाने वाली शान-ए-पंजाब 12498 आधा घंटा लेट रहते हुए पौने 4 बजे के करीब सिटी स्टेशन से रवाना हुई। रि-शैड्यूल होकर अमृतसर से चलने वाली 12716 सचखंड एक्सप्रैस साढ़े 3 घंटे की देरी के साथ सुबह 10 बजे सिटी पहुंची। अमृतसर से रि-शैड्यूल होकर चलने वाली 22424 गौरखपुर एक्सप्रैस दोपहर 2 बजे से 3 घंटे लेट रहते हुए 5 बजे सिटी पहुंची।

अमृतसर जाने वाली 15707 आम्रपाली एक्सप्रैस अपने निर्धारित समय सुबह साढ़े 10 से लगभग 4 घंटे की देरी के साथ सिटी स्टेशन पर पहुंची। इसी तरह से 12357 दुर्गयाणा एक्सप्रैस दोपहर 3.40 से साढ़े 3 घंटे लेट रहते हुए सवा 7 बजे सिटी पहुंची। अमृतसर शहीद एक्सप्रैस 14673 दोपहर साढ़े 3 बजे से 3 घंटे लेट रहते साढ़े बजे के करीब सिटी स्टेशन पहुंची। रि-शैड्यूल होकर दिल्ली से चलने वाली सरबत दा भला 22479 दोपहर डेढ़ बजे से डेढ़ घंटा लेट रहते हुए 3 बजे सिटी पहुंची। अमृतसर से चलने वाली 04652 अमृतसर स्पैशल तय समय 12 बजे से 4 घंटे की देरी के साथ कैंट पहुंची। वैष्णों देवी कटरा जाने वाली 12919 मालवा एक्सप्रैस अपने निधार्रित समय सुबह साढ़े 10 से 2 घंटे की देरी के साथ साढ़े 12 बजे कैंट पहुंची। जम्मू से आने वाली 12752 आधा घंटा देरी से कैंट पहुंची।