Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Supaul News: सुपौल में सफाई व्यवस्था ठप, धरने पर बैठे नगर परिषद के कर्मचारी; कूड़े के ढेर में तब्दील... भोजशाला विवाद पर हाई कोर्ट का 'सुपर' एक्शन! नियमित सुनवाई से पहले होगा मौका-मुआयना, 2 अप्रैल से शुरू... Ghaziabad Crime: छुट्टी के विवाद में बैंक गार्ड ने मैनेजर को मारी गोली, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्... दिल्ली में बनेगा AIIMS जैसा 'सुपर मेडिकल हब'! एक साथ मिलाए जाएंगे 3 बड़े सरकारी अस्पताल; मरीजों को ए... Weather Update Today: यूपी-बिहार में बारिश की चेतावनी, दिल्ली और पंजाब में लुढ़का तापमान; जानें अगले... Delhi Free Bus Travel: ट्रांसजेंडर यात्रियों के लिए दिल्ली की बसों में मुफ्त यात्रा शुरू, कैबिनेट की... Bihar Rajya Sabha Election 2026: बिहार में वोटिंग के दौरान 4 विधायक लापता, क्रॉस वोटिंग का बढ़ा खतरा;... बादशाह के गाने 'टटीरी' पर बवाल! बाल आयोग ने सिंगर समेत 3 को भेजा नोटिस; क्या बच्चों का इस्तेमाल पड़ा ... Fatehabad News: पुलिस की मौजूदगी में युवक की चाकू मारकर हत्या, मूकदर्शक बने रहे जवानों पर गिरी गाज; ... Anil Vij News: खराब तबीयत के बावजूद वोट डालने पहुँचे अनिल विज, बोले- 'दोनों सीटें जीतेगी बीजेपी'; रा...

जालंधर के 6 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी! ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप, पुलिस ने संभाला मोर्चा; SP आकृषि जैन ने सुरक्षा को लेकर दिया बड़ा बयान

जालंधर: शहर में एक बार फिर स्कूलों को धमकी भरे ई-मेल मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार जालंधर में ई मेल के जरिए 6 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी है। इस ई-मेल में स्कूलों के अलावा दिल्ली जाने वाली एक ट्रेन, विधानसभा और डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। बताया जा रहा है कि यह ई-मेल खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से भेजी गई हैं।

इसी बीच मामले को लेकर SP आकर्षि जैन का बयान सामने आया है। उन्होंने बताया कि कई स्कूलों को धमकी भरे ई-मेल मिलने की सूचना मिली है। इसके बाद तुरंत पुलिस टीमें स्कूलों में भेज दी गई हैं और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने लोगों से घबराने की बजाय शांत रहने की अपील की है। SP ने बताया कि ई-मेल को ट्रेस करने के लिए साइबर टीम लगातार काम कर रही है और आईपी एड्रेस की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ स्कूल प्रबंधन भी संपर्क में है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

आपको बता दें कि, पहली ई-मेल में एपीजे स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल समेत एक अन्य स्कूल, विधानसभा और डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा का जिक्र किया गया। वहीं दूसरी ई-मेल में St. Soldier Divine Public, Akal Academy और CT Group का नाम लिखा गया है। धमकी मिलने के बाद एहतियातन एपीजे स्कूल में बच्चों को छुट्टी दे दी गई, जबकि अन्य स्कूलों में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है।