Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Weather Update Today: यूपी-बिहार में बारिश की चेतावनी, दिल्ली और पंजाब में लुढ़का तापमान; जानें अगले... Delhi Free Bus Travel: ट्रांसजेंडर यात्रियों के लिए दिल्ली की बसों में मुफ्त यात्रा शुरू, कैबिनेट की... Bihar Rajya Sabha Election 2026: बिहार में वोटिंग के दौरान 4 विधायक लापता, क्रॉस वोटिंग का बढ़ा खतरा;... बादशाह के गाने 'टटीरी' पर बवाल! बाल आयोग ने सिंगर समेत 3 को भेजा नोटिस; क्या बच्चों का इस्तेमाल पड़ा ... Fatehabad News: पुलिस की मौजूदगी में युवक की चाकू मारकर हत्या, मूकदर्शक बने रहे जवानों पर गिरी गाज; ... Anil Vij News: खराब तबीयत के बावजूद वोट डालने पहुँचे अनिल विज, बोले- 'दोनों सीटें जीतेगी बीजेपी'; रा... हरियाणा राज्यसभा चुनाव: 90 में से 88 विधायकों ने डाला वोट, INLD का वॉकआउट! क्रॉस वोटिंग के डर के बीच... फतेहाबाद के गबरूओं का समंदर में जलवा! कतर से भारत LPG लाने की कमान इन दो जांबाज अफसरों के हाथ; मर्चे... Road Accident Update: गलत दिशा से आ रही बाइक ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, मौत; हादसे में दो बाइक सवार ज... Police Success: पुलिस की बड़ी कामयाबी, बरामद किए ₹5 लाख की कीमत के 28 मोबाइल; मोबाइल ट्रैकिंग सेल ने...

Accident News: अनियंत्रित होकर पलटा बजरी भरा टिप्पर, बिजली लाइनों को पहुँचा भारी नुकसान; कई घंटों से पावर कट, मरम्मत कार्य जारी

हाजीपुर: इलाके में टिप्परों के कारण होने वाले हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामले में रविवार रात हाजीपुर-मानसर रोड पर स्थित ठाकुर फिलिंग स्टेशन के सामने बजरी से भरा एक टिप्पर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में बिजली विभाग के ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा, जिससे इलाके की बिजली सप्लाई पूरी तरह बाधित हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बजरी से लदा यह टिप्पर मानसर की ओर से हाजीपुर की तरफ आ रहा था। जब वाहन संधवाल के पास ठाकुर फिलिंग स्टेशन के नजदीक पहुंचा तो अचानक संतुलन बिगड़ने से पलट गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि टिप्पर को भी काफी नुकसान हुआ और साथ ही बिजली के खंभों व तारों को भी भारी क्षति पहुंची।

गनीमत रही कि हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए टिप्पर चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं बिजली गुल होने के कारण इलाके के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि खराब मौसम और तेज बारिश के बावजूद बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचकर बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटे रहे।