Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
ममता बनर्जी का बड़ा मास्टरस्ट्रोक! चुनाव से पहले सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले; मार्च से मिलेगा ... Andhra Pradesh Tragedy: मैकेनिक के कहने पर घर में चालू छोड़ी बाइक, 'साइलेंट किलर' गैस ने ली 4 की जान... Assembly Election 2026 Dates: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा, बंगाल में इतने चरणों में मतद... Google Chrome यूजर्स सावधान! 350 करोड़ लोगों के डेटा पर बड़ा खतरा; गूगल ने जारी किया इमरजेंसी अपडेट,... UP Politics: अखिलेश यादव की देशभक्ति पर केशव मौर्य ने क्यों उठाया सवाल? डिप्टी सीएम के तीखे बयान से ... चैत्र नवरात्रि 2026: पहला और अष्टमी व्रत क्यों है सबसे महत्वपूर्ण? जानें व्रत के जरूरी नियम, सावधानि... आम जनता को बड़ी राहत! मिडल ईस्ट में युद्ध के बीच भी नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम; सरकार ने बनाया य... भदौड़ में सुखबीर बादल की दहाड़! "नशे और गैंगस्टर का करना होगा सफाया तभी बचेगा पंजाब"; अकाली दल की सर... पंजाब में फिर लौटेगी ठंड! 9 जिलों में ओले गिरने का 'ऑरेंज अलर्ट'; 50kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, ... जालंधर वासियों की बल्ले-बल्ले! 10 साल बाद फिर दौड़ेगी 'सिटी बस', सड़कों पर उतरेंगी 97 इलेक्ट्रिक बसे...

दुर्ग रेलवे स्टेशन पर बीजेपी नेता की पिटाई! पार्किंग में विवाद के बाद जमकर चले लात-घूंसे; हमले में मासूम बच्ची भी हुई लहूलुहान

दुर्ग: रेलवे स्टेशन पर बने पार्किंग में भाजपा नेता के साथ मारपीट का मामला सामने आया. घटना उस समय हुई जब पीड़ित बीजेपी नेता अपनी बेटी और दामाद को लेने रेलवे स्टेशन पहुंचे थे. पूरा विवाद पार्किंग शुल्क को लेकर शुरू हुआ, जो बाद में झगड़े और मारपीट में बदल गया. इस दौरान कार में बैठी मासूम बच्ची भी पत्थर लगने से घायल हो गई. गनीमत रही कि बड़ी घटना होने से पहले टल गई.

पार्किंग कर्मचारियों की गुंडागर्दी

पीड़ित के मुताबिक भिलाई निवासी भाजपा नेता और वृंदानगर शासकीय स्कूल के शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष शंभु प्रसाद कुशवाहा अपनी कार से दुर्ग रेलवे स्टेशन पहुंचे थे. वे जम्मूतवी एक्सप्रेस से जबलपुर से आने वाली अपनी बेटी और दामाद को लेने आए थे. ट्रेन आने के बाद वे दोनों को लेकर कार से घर लौटने के लिए निकल रहे थे. इसी दौरान स्टेशन के गेट के पास पार्किंग में मौजूद कर्मचारियों ने उनसे पार्किंग शुल्क मांगा. वहीं शंभु कुशवाहा ने कर्मचारियों से कहा कि वे पार्किंग में रुके नहीं थे, सिर्फ यात्री को लेने आए थे और तुरंत निकल रहे हैं, इसलिए शुल्क नहीं बनता. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और विवाद बढ़ गया.

रेलवे पुलिस ने दर्ज की शिकायत

विवाद के बीच कुशवाहा अपनी कार आगे बढ़ाने लगे, तभी वहां मौजूद 4 से 5 लोगों में से किसी ने पीछे से कार पर पत्थर फेंक दिया. पत्थर लगने से कार का पिछला कांच टूट गया और कांच के टुकड़े लगने से कार में बैठी उनकी नातिन घायल हो गई, जिससे उसके नाक से खून बहने लगा. कुशवाहा ने बताया कि जब वे कार से नीचे उतरे तो वहां मौजूद लोगों ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट शुरू कर दी. इस दौरान उनके दामाद के साथ भी धक्का-मुक्की की गई और एक व्यक्ति ने बेल्ट निकालकर मारने की कोशिश की. बाद में आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया. घटना के बाद कुशवाहा ने दुर्ग जीआरपी थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.