Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Raja Raghuvanshi Murder Case: मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को शिलांग कोर्ट से मिली सशर्त जमानत, जेल से ब... Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम के बाद अब राज कुशवाहा की बेल पर शिलांग कोर्ट में सुनवाई, मृतक के ... उज्जैन से काशी तक: सीएम मोहन यादव की भेंट 'वैदिक घड़ी' का पीएम मोदी ने किया अवलोकन, पंचांग और मुहूर्... Rajsamand News: चोरों ने कांग्रेस कार्यालय को बनाया निशाना, AC, पंखे और गीजर उखाड़ ले गए बदमाश; पुलि... Ganga Expressway Alert: सीएनजी गाड़ी है तो सावधान! 594 किमी के सफर पर नहीं मिलेगा एक भी गैस पंप, पेट... Bengal Election Phase 2: फाल्टा में खूनी खेल! वोट देने पर मां-बेटे को 'मर्डर' की धमकी, हिंसा के बीच ... IPL 2026: ऋषभ पंत की एक्स-गर्लफ्रेंड ईशा नेगी ने श्रेयस अय्यर के लिए लुटाया प्यार! पोस्ट में की ऐसी ... भोजपुरी इंडस्ट्री में फिर मचेगा तहलका! खेसारी लाल यादव के नए गाने 'ससुरवा में का करबू?' का पोस्टर रि... Israel-Lebanon War: लेबनान में इजराइल का 'महाविस्फोट', 450 टन बारूद से उड़ाई हिजबुल्लाह की 2 KM लंबी... Ganga Expressway Inauguration: पीएम मोदी ने किया गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, मेरठ से प्रयागराज का स...

Dhamtari News: कलेक्ट्रेट के करीब अवैध प्लॉटिंग का पर्दाफाश, बेखौफ भू-माफियाओं ने काटी कॉलोनी; नियमों की जमकर उड़ी धज्जियां

धमतरी: कलेक्ट्रेट के ठीक पीछे, लाइवलीहुड कॉलेज के आसपास इन दिनों अवैध प्लॉटिंग किए जाने का मामला सामने आया है. आरोप है कि यहां पर नियमों के खिलाफ जमीन की प्लॉटिंग कर उसे खरीदने और बेचने का काम किया जा रहा है. आरोप है कि इलाके में भूमाफिया सक्रिय हैं. स्थानीय लोगों का आरोप है कि जमीन की अवैध प्लॉटिंग कर उसे बेचने का काम जिला कलेक्ट्रेट से महज 200 मीटर की दूरी पर किया जा रहा है.

जमीन की प्लॉटिंग किए जाने पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों के अनुसार, जमीन को छोटे-छोटे प्लॉटों में बांट दिया गया है. खरीदारों को आकर्षित करने के लिए वहां मुरुम डालकर सड़क भी बना दी गई है, ताकि देखने में यह जगह एक व्यवस्थित कॉलोनी जैसी लगे. बताया जा रहा है कि कई लोगों से प्लॉट बेचने की बातचीत भी शुरू कर दी गई है. इससे इलाके में रहने वाले लोगों के बीच भी चिंता बढ़ने लगी है.

लोगों की शिकायत है कि प्रशासन की नाक के नीचे सब हो रहा

सालों से इस इलाके में रह रहे लोगों और जानकारों का कहना है कि बिना वैध अनुमति के इस तरह की प्लॉटिंग करना पूरी तरह से गलत है. नियमों के अनुसार किसी भी जमीन को कॉलोनी के रूप में विकसित करने या प्लॉट काटकर बेचने के लिए प्रशासन और नगर नियोजन से अनुमति लेना जरूरी होता है. लोगों का कहना है कि जिस तरह से यहां प्लॉटिंग का काम तेजी से किया जा रहा है, उससे यह सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर यह सब किसकी जानकारी और संरक्षण में हो रहा है. लोगों का सवाल है कि जब यह अवैध प्लॉटिंग कलेक्ट्रेट से इतनी कम दूरी पर हो रही है, तो फिर अब तक प्रशासन की नजर इस पर क्यों नहीं पड़ी. क्या जिम्मेदार अधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं थी, या फिर जानबूझकर अनदेखी की जा रही थी. इसी वजह से अब लोगों के बीच चर्चा शुरू हो गई है कि आखिर इन भूमाफियाओं को किसका संरक्षण मिल रहा है.

एसडीएम का बयान

फिलहाल इस मामले में एसडीएम पीयूष तिवारी ने संज्ञान लेते हुए जांच कराने की बात कही है. उनका कहना है कि यदि जांच में अवैध प्लॉटिंग की पुष्टि होती है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. प्रशासन का कहना है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा.