Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Haryana News: अभय चौटाला की सुरक्षा को लेकर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र सरकार से जवाब तलब; जानें क्या है प... Karnal Fire News: करनाल के अमानी फार्म में लगी भीषण आग, करोड़ों का बैंक्वेट हॉल जलकर खाक; दमकल की गा... Panchkula Illegal Mining: घग्गर नदी में अवैध माइनिंग से तबाही, रणदीप सुरजेवाला का बीजेपी सरकार पर बड... हिमाचल में बड़ा सियासी खेल! राज्यसभा चुनाव से पहले 4 कांग्रेस विधायकों की 'नंबर 3' वाली टी-शर्ट वायर... हरियाणा के बुजुर्गों की मौज! सरकार ने शुरू की यह खास योजना; अब सम्मान के साथ कटेगा बुढ़ापा, जानें कि... Sarpanch Shot: सरपंच और उनके भाई पर जानलेवा हमला, बदमाशों ने दागी गोलियां; गंभीर हालत में अस्पताल रे... CM Saini Action: हरियाणा में सड़क किनारे से हटेंगे बिजली के खंभे, मुख्यमंत्री सैनी ने दिए सख्त निर्द... सोनीपत में पैसों के विवाद में खूनी तांडव, लाठी-डंडों के बाद चली गोलियां, पूरी वारदात CCTV में कैद Yamunanagar Police Action: यमुनानगर में रिश्वतखोर ASI गिरफ्तार, पुलिस ने भ्रष्टाचार के मामले में अपन... Haryana Board Result 2026: हरियाणा बोर्ड के छात्रों का इंतजार होगा खत्म! जानें कब जारी होंगे 10वीं औ...

CM Mohan Yadav Katni Visit: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटनी को दी ₹243 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, बरही में उमड़ा जनसैलाब

कटनी: कटनी के बरही में आयोजित कृषि महोत्सव में पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जिले के लिए लगभग 243 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी. साथ ही उन्होंने किसानों और क्षेत्र के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं.

बरही नगर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के रोड शो के दौरान जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. सड़कों से लेकर गलियों तक लोगों की भीड़ उमड़ी रही. लोगों ने अपने घर की छतों से मुख्यमंत्री पर पुष्पवर्षा की और बरही और कटनी को मिली विकास सौगातों के लिए उनका आभार व्यक्त किया.

सीएम ने कहा, भाजपा सरकार लगातार विकास कार्य कर रही है, कांग्रेस ने महिलाओं और जनता के लिए कुछ नहीं किया

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंच से कांग्रेस पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लगातार विकास कार्य कर रही है. लाड़ली बहना योजना के माध्यम से महिलाओं के खातों में राशि भेजी जा रही है. कांग्रेस सरकार ने महिलाओं और जनता के लिए कुछ भी नहीं किया. साथ ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर कांग्रेस नेताओं की बयानबाजी पर भी सवाल उठाए.

मुख्यमंत्री ने कहा, देश की प्रतिष्ठा सर्वोपरि है. भारत आज विश्व में मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है. कांग्रेसी कान खोल कर सुन ले कि आप लोगों ने फूटी कौड़ी तक नहीं दी है. खाड़ी के युद्ध में राहुल गांधी कुछ भी कहते दिखाई दे जाते हैं. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि वर्तमान में जब ईरान के साथ चलने वाले इजराइल- अमेरिका के युद्ध में भी भारत के जहाज़ तिरंग लगाकर शान के साथ भारत आ रहे हैं, लेकिन कांग्रेसी उल्टी बात करते है.

सीएम ने बरही के प्राचीन श्रीनाथ धाम मंदिर में भगवान भोलेनाथ का किया पूजन-अर्चन

मुख्यमंत्री के रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री के साथ प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह, सांसद वीडी शर्मा और विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक आभार यात्रा रथ में सवार होकर लोगों का अभिवादन स्वीकार करते नजर आए. रोड शो के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बरही के प्राचीन श्रीनाथ धाम मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान भोलेनाथ का दूध और गंगाजल से अभिषेक कर पूजा-अर्चना की.