Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dubai Property Market: मिडिल ईस्ट टेंशन का दुबई रियल एस्टेट पर बड़ा असर, औंधे मुंह गिरे प्रॉपर्टी के... Health Alert: क्या आप भी AI से पूछते हैं बीमारी का इलाज? नई स्टडी का खुलासा- 50% मामलों में मिली गलत... Vaishakh Masik Shivratri 2026: आज है वैशाख मास की शिवरात्रि, जानें पूजा का सटीक मुहूर्त और विशेष संय... Fitness Tips: जिम जाने का समय नहीं? आलिया भट्ट के ट्रेनर से सीखें 10 मिनट का ये आसान होम वर्कआउट Jhansi News: झांसी में बीयर कंटेनर और मिर्ची के ट्रक में जोरदार भिड़ंत, लूटपाट के डर से मौके पर पुलि... Amravati News: 108 लड़कियों से दरिंदगी और 350 वीडियो वायरल; जानें अमरावती 'वीडियो कांड' में कैसे बिछ... MP Crime News: झाबुआ में अमानवीयता की सारी हदें पार, महिला का मुंडन कर कंधे पर पति को बैठाकर गांव मे... Cyber Crime News: 'आपका नंबर पहलगाम आतंकी के पास है...' कॉल पर डराकर बुजुर्ग से 73 लाख की ठगी, जानें... Bihar New CM: बिहार में रचा गया इतिहास, सम्राट चौधरी बने पहले BJP मुख्यमंत्री; विजय चौधरी और विजेंद्... Bengal Election 2026: पांच संभाग और BJP का 'साइलेंट मिशन', चुनावी शोर के बीच ऐसे बंगाल फतह की रणनीति...

जेल में पुलिस की ‘मिडनाइट’ स्ट्राइक! बैरकों में छापेमारी देख कैदियों के उड़े होश; वर्दीवालों ने खंगाला कोना-कोना, मची अफरा-तफरी

जांजगीर चांपा: अक्सर ये खबरें सामने आते रहती हैं कि जेल में कैदी चोरी छिपे मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हैं. जेल से कैदी बाहर के लोगों से संपर्क में रहते हैं. और तो और जेल से कैदी बाहर के लोगों को धमकी भी दिया करते हैं. इन तमाम शिकायतों के बीच बुधवार की सुबह 10 बजे जांजगीर चांपा पुलिस ने खोखरा जेल में रेड कर तलाशी अभियान चलाया.

इस अभियान में एडिशनल कलेक्टर, तहसीलदार और राजस्व अधिकारियो के साथ उप पुलिस अधीक्षक और सीएसपी की टीम मौजूद रही. जिला प्रशासन की टीम ने एक-एक कर सभी बैरकों को खंगाला.

खोखरा जिला जेल में पुलिस की रेड

खोखरा जिला जेल में अचानक हुए पुलिस के औचक निरीक्षण से जेल के भीतर सजा काट रहे सजायाफ्ता कैदियों में हड़कंप मच गया. पुलिस टीम ने सभी बैरकों की सघनता से जांच की. जांच और तलाशी अभियान के दौरान, एडिशनल कलेक्टर ज्ञानेंद्र सिंह, तहसीलदार राजकुमार मरावी, नायब तहसीलदार और एडिशनल एसपी उमेश कश्यप सहित सीएसपी योगिता खापर्डे मौजूद रहीं. जवानों की एक बड़ी टोली भी तलाशी अभियान में शामिल हुई. जवानों ने तलाशी अभियान के दौरान जेल के भीतर बने कीचन, बाथरूम और बैरकों की जांच की.

साल में 2 बार इस तरह के निरीक्षण के आदेश जिला प्रशासन को हैं: एडिशनल कलेक्टर

जेल निरीक्षण के बाद मिडिया से चर्चा करते हुए एडिशनल कलेक्टर ने कहा, शासन के निर्देशानुसार साल में 2 बार जेल का औचक निरीक्षण का प्रावधान है, जिसके चलते जिला प्रशासन और पुलिस की संयुत टीम ने जेल का निरीक्षण किया, जेल की व्यवस्था के विषय में कैदियों से चर्चा की, और जेल के चिकित्सा व्यवस्था का जायजा लिया. एडिशनल कलेक्टर ने कहा कि निरीक्षण की रिपोर्ट बना कर उच्च अधिकारियो को सौंपा जाएगा.