Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
हवाई सफर पर 'महंगाई' की मार! रांची से दिल्ली-मुंबई और बेंगलुरु जाना हुआ 35% महंगा; टिकट बुक करने से ... IIT-ISM के छात्रों का सिनेमाई धमाका! रिलीज हुई फिल्म ‘नुक्कड़ नाटक’; धनबाद के कलाकारों ने पर्दे पर उ... Chhattisgarh Consumer Forum Decision: छत्तीसगढ़ उपभोक्ता आयोग का सख्त रुख, IOCL को देना होगा हर्जाना... Bilaspur Crime News: बिलासपुर में ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, नशे के काले कारोबार का भंडाफ... Chhattisgarh Fuel Update: छत्तीसगढ़ में नहीं होगा तेल और गैस का संकट, सीएम साय ने की समीक्षा; एलपीजी... बस्तर में नक्सलियों का 'महा-सरेंडर'! 3.95 करोड़ के इनामी 108 माओवादी मुख्यधारा में शामिल; डंप से मिल... धमतरी में 'खूनी' रफ्तार का कहर! तरबूज से भरी पिकअप को ट्रक ने मारी भीषण टक्कर; एक की मौके पर मौत, हा... जेल में पुलिस की 'मिडनाइट' स्ट्राइक! बैरकों में छापेमारी देख कैदियों के उड़े होश; वर्दीवालों ने खंगा... CG Assembly News: स्काउट गाइड जंबूरी टेंडर विवाद ने पकड़ा तूल, विपक्ष ने उठाए भ्रष्टाचार के सवाल; सद... छत्तीसगढ़ के 73 लाख परिवारों की बल्ले-बल्ले! मुफ्त चावल के साथ चना-गुड़ पर साय सरकार का बड़ा फैसला; ...

Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल

बड़वानी: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है. मंगलवार दोपहर किडनी के गंभीर मरीज को इंदौर ले जा रही 108 एंबुलेंस (क्रमांक CG 04 MR 7743) चकेरी-ठीकरी हाईवे पर अचानक खराब हो गई. एंबुलेंस खराब होने के कारण मरीज को तेज धूप में करीब एक से दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा, जिससे उसकी हालत और बिगड़ने लगी.

किडनी मरीज को लेकर इंदौर जा रही थी एंबुलेंस
जानकारी के अनुसार, धार जिले के कलवानी निवासी छगनलाल नरगेश को किडनी संबंधी बीमारी के चलते बड़वानी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था. डॉक्टरों ने उनकी हालत को देखते हुए डायलिसिस के लिए इंदौर रेफर कर दिया था. इसके बाद 108 एंबुलेंस से उन्हें इंदौर ले जाया जा रहा था.

मरीज की पत्नी कला बाई नरगेश ने बताया कि, ”वे दोपहर के बीच बड़वानी से इंदौर के लिए रवाना हुए थे. लेकिन चकेरी-ठीकरी मार्ग पर पहुंचते ही एंबुलेंस अचानक खराब हो गई. एंबुलेंस बंद होने के बाद वे लंबे समय तक वहीं फंसे रहे. तेज धूप और गर्मी के कारण उनके पति की तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही थी, जिससे परिजन काफी परेशान हो गए.”

लोगों ने एंबुलेंस को धक्का देकर छांव में किया खड़ा
मौके पर मौजूद 108 एंबुलेंस कर्मचारियों ने बताया कि, दूसरी एंबुलेंस की व्यवस्था की जा रही है. इस बीच आसपास से गुजर रहे लोगों ने मानवता दिखाते हुए खराब एंबुलेंस को धक्का देकर सड़क किनारे छांव में खड़ा करवाया, ताकि मरीज को कुछ राहत मिल सके. करीब 3 बजकर 40 मिनट पर दूसरी एंबुलेंस मौके पर पहुंची, जिसके बाद मरीज छगनलाल नरगेश को इंदौर के लिए रवाना किया गया. घटना के दौरान परिजन और स्थानीय लोग स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर नाराज नजर आए.

सीएमएचओ ने कही कार्रवाई की बात
इस मामले में सीएमएचओ डॉ. सुरेखा जमरे ने बताया कि, ”उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं है, क्योंकि वह अवकाश पर हैं.” उन्होंने कहा कि, ”मामले की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.” यह घटना एक बार फिर जिले में 108 एंबुलेंस सेवाओं की स्थिति पर सवाल खड़े कर रही है, क्योंकि गंभीर मरीजों को समय पर उपचार मिलना बेहद जरूरी होता है.