Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची में खराब मौसम का कहर! एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट नहीं कर सकी लैंडिंग; हवा में चक्कर काटने ... रांची में एलपीजी को लेकर हाहाकार! मिडिल ईस्ट युद्ध के खौफ से गैस एजेंसियों पर लगी लंबी कतारें; प्रशा... "अफसरों की मनमानी नहीं चलेगी!" बजट सत्र के 10वें दिन अचानक 'एक्शन' में आई बीजेपी; सदन में अफसरशाही क... Sahibganj Road Accident: साहिबगंज में बाइक हादसे का शिकार, दो दोस्तों की मौके पर ही मौत; ओवरस्पीडिंग... छत्तीसगढ़ में जापानी निवेश की लहर! सीएम विष्णु देव साय से मिले जापान के मंत्री आबे नोरिआकि; इंडस्ट्र... Dhamtari Sindhi Samaj Event: धमतरी में सास-बहू के अटूट रिश्ते का सम्मान, सिंधी समाज ने पेश की मिसाल;... सावधान! दुर्ग-रायपुर के बीच 18 मार्च तक बंद रहेगा कुम्हारी फ्लाईओवर; भारी जाम और रूट डायवर्जन की तैय... दुर्ग में गैस सिलेंडर पर 'महा-संग्राम'! कांग्रेस ने फूंका पुतला, बीजेपी बोली- "रसोई तक पहुँचा अंतररा... नक्सलवाद के 'डेथ जोन' में तिरंगा! अबूझमाड़ का बोटेर बना शांति का प्रतीक; जहाँ मारा गया था बसवराजू, व... गजब का खेल! गरीब के 'पीएम आवास' पर प्रशासन का कब्जा; मकान मालिक बाहर और घर के अंदर खुल गया आंगनबाड़ी...

भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 12वीं कक्षा की एक छात्रा की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. परिजन का आरोप है कि अस्पताल की गलत जानकारी और लापरवाही से छात्रा की मौत हुई है. उन्होंने इसकी शिकायत थाने में कराई है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.

मृतक छात्रा के परिजन ने अस्पताल के डॉक्टरों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि शुरुआत में डॉक्टरों ने छात्रा को गर्भवती बताया और उसी आधार पर इलाज शुरू किया. लेकिन बाद में डॉक्टरों ने कहा कि छात्रा के पेट में ट्यूमर है. परिजनों का आरोप है कि इलाज में लापरवाही और गलत जानकारी देने के कारण उनकी बेटी की हालत बिगड़ती चली गई.

डॉक्टर ने उसे दो माह की गर्भवती बताया

17 वर्षीय किशोरी निजी स्कूलों में 12वीं की छात्रा थी. 2 मार्च को परीक्षा देकर घर लौटने के बाद उसकी तबीयत खराब हो गई थी. परिजन उसे इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल लेकर पहुंचे थे. यहां डॉक्टर ने उसे दो माह की गर्भवती बताया ओर बाद में सोनोग्राफी स्पष्ट नहीं होने पर उसे सुल्तानिया अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ के पास भेज दिया. यहां सोनोग्राफी के बाद पेट में ट्यूमर होने की बात बताई गई.

परिवार के मुताबिक, डॉक्टरों के अलग-अलग बयान से उन्हें संदेह हुआ और समय पर सही इलाज नहीं मिलने से छात्रा की जान चली गई. इस मामले को लेकर परिजनों में भारी आक्रोश है और उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है.

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा

वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जानकारी मिलने के बाद जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस के अनुसार डॉक्टरों का कहना है कि छात्रा के पेट में ट्यूमर था और उसी का इलाज किया जा रहा था. फिलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा. पुलिस का कहना है कि परिजनों के आरोपों को भी जांच में शामिल किया जाएगा और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.