Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Govinda Karisma Kapoor Movies Breakup: क्यों टूटी गोविंदा और करिश्मा कपूर की सुपरहिट जोड़ी? शगुफ्ता ... भारत बनाम जिम्बाब्वे T20I: अभिषेक शर्मा ने गेंद से मचाया तहलका, 14 साल बाद दोहराया सहवाग का ऐतिहासिक... रूस-यूक्रेन युद्ध में भीषण पलटवार, जपोरिज्जिया में 12 और सुमी में 3 लोगों की मौत से बढ़ा तनाव बैंक ग्राहकों के लिए अच्छी खबर, इस सप्ताह सोमवार से शनिवार तक खुले रहेंगे सभी सरकारी और निजी बैंक बच्चों के लिए ज्यादा सुरक्षित होगा ChatGPT, OpenAI ने पेश किए नए 'टीन फीचर्स' और चाइल्ड सेफ्टी ब्लूप... आज आषाढ़ मास का रवि प्रदोष व्रत, जानें प्रदोष काल पूजा विधि और महादेव की कृपा पाने के विशेष उपाय मानसून के मौसम में जन्नत जैसा अहसास कराता है 'बादलों का घर' मेघालय, हरियाली और वादियों का लें मज़ा नोएडा सेक्टर-150 की एल्डिको सोसाइटी में दर्दनाक हादसा, STP टैंक में जहरीली गैस से दो लोगों की मौत Amroha Three Sisters Marriage Law: अमरोहा में 3 बहनों से शादी का मामला; जानिए हिंदू मैरिज एक्ट और BN... संभल में गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी डबल डेकर बस; 2 की मौत और 24 घायल

MCB News: मनेंद्रगढ़ में बेटी को बचाने तालाब में कूदी मां की डूबने से मौत, महिला दिवस पर छाया मातम; पुलिस ने शुरू की जांच

मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर: छत्तीसगढ़ के वनांचल जिले मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर में दर्दनाक हादसा हुआ है. तेंदूडांड़ गांव में बच्चे को बचाने तालाब में उतरी मां की डूबने से मौत हो गई. जानकारी के अनुसार ग्राम तेंदूडांड़ निवासी राम बाई अपनी बेटी के साथ गांव के तालाब में नहाने गई थी. इसी दौरान नहाते समय अचानक बेटी का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूबने लगी. बेटी को डूबता देख मां राम बाई बिना देर किए उसे बचाने के लिए तालाब के गहरे हिस्से में चली गई.

बेटी को बचाया, खुद की जान गंवाई

बताया जा रहा है कि राम बाई ने किसी तरह अपनी बेटी को पानी से बाहर निकालकर उसकी जान बचा ली, लेकिन इस दौरान वह खुद गहरे पानी में डूब गई और बाहर नहीं निकल सकी.घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी प्रयास के बाद महिला को तालाब से बाहर निकाला. इसके बाद गंभीर हालत में उसे तत्काल मनेन्द्रगढ़ अस्पताल लाया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया.

हादसे के बाद शोक का माहौल

इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है. हालांकि राहत की बात यह रही कि महिला की मासूम बेटी पूरी तरह सुरक्षित है और उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचा है.घटना की सूचना मिलते ही झगराखांड पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई पूरी की. उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस आगे केस की जांच कर रही है.