Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अविश्वास प्रस्ताव से पहले PM मोदी का विपक्ष पर बड़ा प्रहार! बोले- 'ओम बिरला अहंकारी उत्पाती छात्रों ... Chitrakoot School News: पढ़ाई की जगह छात्राओं से मसाज कराने वाली प्रधानाध्यापिका निलंबित, जांच के बा... ईरान-इजराइल जंग से नहीं महंगी होगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें! भारत सरकार का बड़ा बयान- 'हमारे पास है ते... अन्ना हजारे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी! मिडिल ईस्ट की जंग देख भावुक हुए अन्ना, बोले- 'शांति के लिए पह... अमित शाह की हुंकार! 'केदारनाथ से कन्याकुमारी तक चुन-चुनकर बाहर होंगे घुसपैठिये', जन-जन की सरकार समार... Purnia Crime News: पूर्णिया में बुजुर्ग महिला से दरिंदगी, हत्या के बाद शव से रेप और फिर पेड़ से लटका... IPS Anshika Verma Wedding: आईपीएस अंशिका वर्मा और केके बिश्नोई जल्द बंधेंगे शादी के बंधन में, सोशल म... UPSC Result में 'हमशक्ल' नाम का खेल! 301वीं रैंक पर दो आकांक्षा सिंह का दावा, जानें कौन है असली अफसर... जींद में रोंगटे खड़े कर देने वाला कांड: रंग फैक्ट्री में लगी आग, बाहर से ताला लगा होने के कारण 4 महि... Bihar Politics: निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री पर उपेंद्र कुशवाहा का रुख साफ, बोले- JDU के अस्ति...

धनबाद रेलवे में CBI का बड़ा धमाका! 50 हजार की रिश्वत लेते सीनियर इंजीनियर गिरफ्तार, दफ्तर में मचा हड़कंप

धनबाद: सीबीआई की टीम ने धनबाद रेल मंडल में बड़ी कार्रवाई करते हुए वरीय मंडल विद्युत अभियंता (सामान्य) संजीव कुमार को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. शुक्रवार की शाम शुरू हुई सीबीआई की कार्रवाई देर रात तक कई घंटों तक चली. डीआरएम कार्यालय में लंबी पूछताछ और तलाशी के बाद सीबीआई की टीम संजीव कुमार को अपने साथ ले गई.

डीआरएम कार्यालय में सीबीआई की टीम के पहुंचते ही हड़कंप मच गया. जैसे ही कर्मचारियों को रेड की जानकारी मिली, कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल हो गया और कई लोग बाहर निकल गए.

जानकारी के अनुसार, संवेदक अवजित कुमार झा ने सीबीआई से शिकायत की थी. शिकायत में बताया गया था कि धनबाद रेल मंडल में उनके द्वारा लिफ्ट और एसी लगाने का काम किया गया था, जिसके एवज में करीब 24 लाख रुपये का भुगतान होना बाकी था. भुगतान के लिए वह लगातार कार्यालय का चक्कर लगा रहे थे.

आरोप है कि वरीय मंडल विद्युत अभियंता (सामान्य) संजीव कुमार द्वारा भुगतान कराने के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही थी. शिकायत मिलने के बाद सीबीआई की टीम ने मामले की जांच की, जिसमें शिकायत सही पाई गई. इसके बाद सीबीआई ने जाल बिछाकर डीआरएम कार्यालय में संजीव कुमार के दफ्तर में छापेमारी की और उन्हें 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया.

मामले को लेकर रेड में शामिल सीबीआई डीएसपी ने बताया कि रिश्वत मांगने की शिकायत मिली थी, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई है.