Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Crime News: लुटेरों का आतंक: बीच सड़क पर कार सवार बाप-बेटे को बदमाशों ने घेरा, हथियारों के दम पर की ... Sonu Sood Helps Indians in Dubai: ईरान-इजरायल युद्ध के बीच दुबई में फंसे लोगों की मदद को आगे आए सोनू... होली का हुड़दंग पड़ा महंगा! लुधियाना पुलिस ने एक ही दिन में 2000 लोगों को लिया रडार पर, जानें किन गल... मिसाल: न उम्र की सीमा, न संसाधनों की कमी; जालंधर की इस बहादुर बेटी का ई-रिक्शा वाला जज्बा जीत लेगा आ... शहर में सनसनीखेज डकैती: हथियारबंद बदमाशों ने सराफ के घर मचाया कोहराम, 3 करोड़ की लूट से पुलिस महकमे ... CCTV में कैद खौफनाक मंजर: लुधियाना की सड़कों पर तलवारें लेकर दौड़े युवक, नशे की हालत में सरेआम दी चु... रणजीत सिंह एनकाउंटर में नया मोड़: बिक्रम सिंह मजीठिया ने खोल दिया मोर्चा, हाई कोर्ट से की मामले की न... भरोसे का खूनी अंत! यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल की हत्या पर मां का फूटा दर्द, किए ऐसे खुलासे कि दंग रह गई... बस्तर में नक्सलियों पर बड़ा प्रहार! दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा पर मुठभेड़, भैरमगढ़ एरिया कमेटी का खूंखार... Chhattisgarh Rajya Sabha Election 2026: छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के लिए दो महिलाओं ने भरा नामांकन, फूलो...

Palamu Crime News: पलामू में सिगरेट नहीं मिलने पर दबंगों ने फूंकी दुकान, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

पलामू: सिगरेट नहीं मिलने पर चार युवकों ने एक दुकान को फूंक डाला है. इस घटना में दुकानदार को 10 लाख का नुकसान हुआ है. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपी को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य के खिलाफ छापेमारी कर रही है. घटना पलामू के सदर थाना क्षेत्र के सुआ के इलाके की है. सुआ के ही रहने वाले राजेश कुमार गुप्ता दुकान संचालन करते हैं.

बुधवार की देर रात चार युवक राजेश कुमार गुप्ता की दुकान में पहुंचे थे. चारों युवक राजेश कुमार गुप्ता से सिगरेट मांग रहे थे. राजेश कुमार गुप्ता के द्वारा युवकों को बताया गया कि दुकान में सिगरेट नहीं है खत्म हो गया है. सिगरेट नहीं मिलने के बाद चारों ने राजेश कुमार गुप्ता के साथ गाली गलौज की और उन्हें धमकी भी दी. बाद में राजेश कुमार गुप्ता की दुकान में आग लगा दी.

दुकान में आग लगने से करीब 10 लाख का नुकसान

इस घटना में राजेश कुमार गुप्ता को करीब 10 लाख रुपए का नुकसान हुआ है. दुकान में रखे 80 हजार नगद और अन्य सामग्री जल गई है. राजेश कुमार गुप्ता के भाई की शादी भी है. शादी के लिए रखे गए सामान भी जल गए हैं. घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

पुलिस ने आग लगाने के आरोपियों में से दो युवकों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस छापेमारी कर रही है. सदर थाना प्रभारी लालजी ने बताया कि सिगरेट नहीं मिलने के बाद आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया है. पुलिस पूरे मामले में छानबीन कर रही है.