Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bahadurgarh PM Shri School: प्राइवेट स्कूलों पर भारी पड़ा बहादुरगढ़ का सरकारी स्कूल; 12वीं में 50 बच... Yamunanagar Court Decision: यमुनानगर में 3 साल की बेटी की हत्यारी मां को उम्रकैद; जज डॉ. सुखदा प्रीत... Kurukshetra Student Death in Canada: कुरुक्षेत्र के छात्र वीरेन रंगा की कनाडा में संदेहास्पद मौत; कम... Haryana Education Department: हरियाणा में सरकारी शिक्षकों-कर्मचारियों को झटका; 22 मई तक प्रॉपर्टी रि... Sonipat Civil Hospital: सोनीपत सिविल अस्पताल में अव्यवस्था; भीषण गर्मी में बंद मिले OPD के पंखे, तड़... Bittu Barona Case: गैंगस्टर बिट्टू बरोना की मौत के बाद सोनीपत पुलिस अलर्ट; भाई दिनेश ने की हमलावरों ... Haryana Weather Alert: हरियाणा में गर्मी से हाहाकार, रोहतक में पारा 46.9 डिग्री पार; मौसम विभाग का '... Palwal Crime News: पलवल में सोशल मीडिया एक्टिविस्ट सिकंदर डागर पर जानलेवा हमला; हथौड़े और डंडों से ब... Anil Vij Style: कर्मचारियों के प्रदर्शन स्थल पर खुद ज्ञापन लेने पहुंचे ऊर्जा मंत्री अनिल विज; हैरान ... Haryana School News: हरियाणा के स्कूलों में 25 मई से 30 जून तक सरकारी छुट्टियां; सीएम नायब सैनी का ब...

बाबा महाकाल की शरण में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, बोले- ‘दर्शन मात्र से मिटता है अहंकार’

उज्जैन: भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे. शनिवार अल सुबह होने वाली भस्म आरती में दर्शन लाभ लिए. जगदीप धनखड़ ने मंदिर में होने वाली भस्म आरती में लगभग डेढ़ से दो घंटे का समय बिताया और मंदिर परिसर में तस्वीरें क्लिक करवाई. उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर शिव साधना की, गर्भ गृह की चौखट से माथा टेक भगवान का आशीर्वाद लिया और अपने दर्शन का अनुभव साझा किया.

जगदीप धनखड़ ने लिया बाबा का आशीर्वाद
विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग बाबा महाकाल का धाम लाखों करोड़ों दर्शनार्थियों की आस्था का खास केंद्र है. हर रोज मंदिर में आम दर्शनार्थियों के साथ VIP, VVIP, नेता, अभिनेता, अभिनेत्री, खिलाड़ियों का भी तांता लगा रहता है. उसी क्रम में पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी मंदिर पहुंचे और भगवान का आशीर्वाद लिया. यहां आकर जगदीप धनखड़ काफी खुश नजर आए. मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने जगदीप धनखड़ का स्वागत एवं सत्कार किया.

मंदिर के रखरखाव से हुए प्रभावित
महाकाल मंदिर में अपना अनुभव शेयर करते हुए जगदीप धनखड़ ने कहा कि, ”भारतवर्ष में सकारात्मक बदलाव आ रहा है और यह सकारात्मक बदलाव हमारी हजारों वर्ष पूर्व की मानसिकता को दर्शाता है. धार्मिक स्थलों का रखरखाव के साथ विकास किया जा रहा है, वह अत्यंत सराहनीय है. यहां की प्रशासनिक व्यवस्था से में बहुत प्रभावित हुआ हूं. यहां सभी को बराबरी से सम्मान दिया जा रहा है. यह हमारी राष्ट्रीय धरोहर है. मन में बहुत ही साफ सुदृढ छवि यहां से लेकर जा रहा हूं.”

उन्होंने कहा, ”महाकाल मंदिर में दर्शन से मनुष्य में जो भी कमियां है उसे उससे छुटकारा मिल जाता है. अहंकार, अहम और ईर्ष्या का दर्शन लाभ मात्र से ही त्याग हो जाता है. मुझे यहां आकर मन को सुकून मिला है.”