Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM Modi on Middle East Crisis: पीएम मोदी का बड़ा 'डिप्लोमैटिक' एक्शन, फ्रांस-ओमान समेत कई देशों के प... असम में 'सियासी' महाभारत! पिता प्रद्युत बोरदोलोई ने थमा BJP का दामन, तो बेटे ने ठुकराया कांग्रेस का ... RSS का 'डिजिटल' अवतार! सोशल मीडिया पर दबदबा बढ़ाने की तैयारी; संघ प्रमुख मोहन भागवत ने स्वयंसेवकों को... Rajnath Singh on Drone Technology: स्वदेशी ड्रोन निर्माण में आत्मनिर्भरता जरूरी, बढ़ती चुनौतियों के ... Sadhguru vs Nakkeeran: दिल्ली हाई कोर्ट से ईशा फाउंडेशन को राहत, नकीरन पत्रिका को मानहानिकारक कंटेंट... Uttam Nagar Tarun Murder Case: राहुल गांधी ने की जनता से संयम बरतने की अपील, उत्तम नगर में हत्या के ... Chandauli Bridge Collapse: चंदौली में निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, ढलाई के दौरान हुआ हादसा; एक मजद... Eve Teasing Video Viral: लड़की का पीछा करने वाले 2 मनचले गिरफ्तार, 20 मिनट तक सड़क पर मचाया तांडव; प... बंगाल चुनाव में BJP का 'मिशन 2026'! 111 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी; अब तक 255 नामों का ऐलान, दे... "हम कभी नहीं झुकेंगे!"—अफसरों के तबादले पर चुनाव आयोग से भिड़ीं ममता बनर्जी; बंगाल में 'दीदी' बनाम E...

Jharkhand News: एयर एंबुलेंस क्रैश में जान गंवाने वाला मरीज संजय कौन था? जानें पूरी कहानी

झारखंड में सोमवार को हुए एयर एंबुलेंस हादसे ने पूरे प्रदेश को शोक में डुबो दिया है. रांची से दिल्ली के लिए उड़ान पर निकली एयर एंबुलेंस चतरा जिले के सिमरिया के जंगल में क्रैश हो गई. हादसे में विमान में सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई. मृतकों में मरीज, उसके परिजन, पायलट, को-पायलट, डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ शामिल हैं.

जिस मरीज को रांची से दिल्ली ले जाया जा रहा था, उसका नाम संजय कुमार (41) है. वह लातेहार जिले के चंदवा का रहने वाला था. वह ढाबा (लाइन होटल) चलाता था. कुछ दिन पहले ढाबे में हुए एक हादसे में वह लगभग 65 प्रतिशत तक झुलस गया था. गंभीर हालत में उसे 16 फरवरी को रांची के देवकमल अस्पताल में भर्ती कराया गया था. डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देखते हुए उसे दिल्ली रेफर किया था. परिवार ने इसके लिए एयर एंबुलेंस की व्यवस्था की, लेकिन यह यात्रा ही उसकी और उसके साथ गए परिजन की अंतिम यात्रा बन गई.

गांव में पसरा मातम

इस हादसे ने एक पूरे परिवार को उजाड़ दिया. संजय कुमार के साथ उसकी पत्नी अर्चना देवी और भतीजा भी विमान में सवार थे, जिनकी मौत हो गई. उसके दो बेटे शुभम (17 वर्ष) और शिवम (13 वर्ष) अनाथ हो गए हैं. माता-पिता की एक साथ मौत की खबर से गांव में मातम पसरा हुआ है. चंदवा स्थित उसके घर पर परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है.

एक अधिकारी के मुताबिक, रेडबर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड का बीचक्राफ्ट C90 एयर एंबुलेंस विमान सोमवार शाम 7:11 बजे रांची से दिल्ली के लिए रवाना हुआ था. विमान में गंभीर रूप से झुलसे मरीज संजय कुमार को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जाया जा रहा था. उड़ान भरने के लगभग 23 मिनट बाद शाम 7:34 बजे कोलकाता एटीसी से विमान का संपर्क अचानक टूट गया. बाद में पता चला कि विमान चतरा जिले के सिमरिया इलाके में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

मृतकों की पहचान कैप्टेन विवेक विकास भगत (पायलट), कैप्टेन सवराजदीप सिंह (को-पायलट), डॉ. विकास कुमार गुप्ता (चिकित्सक), सचिन कुमार मिश्रा (पैरामेडिक), मरीज संजय कुमार, अर्चना देवी और धीरू कुमार (अटेंडेंट) के रूप में हुई है.