Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Gurugram Fire: गुरुग्राम में तांडव! 4 फर्नीचर गोदाम जलकर खाक, वेल्डिंग की एक चिंगारी ने मचाई भारी तब... Haryana Weather Alert: हरियाणा में फिर करवट लेगा मौसम! आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी, जारी हुआ... Ramgarh Encounter: रामगढ़ में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़! राहुल दुबे गैंग के सनी सिंह को लगी ... पलामू में छोटे भाई ने बड़े भाई को टांगी से काट डाला, शराब के नशे में हुआ विवाद Jharkhand Home Guard Recruitment: होम गार्ड भर्ती की प्रक्रिया आज से शुरू! 15,000 अभ्यर्थी दिखाएंगे ... Dhanbad Coal Mafia: धनबाद में कोयला तस्करों का दुस्साहस! स्पेशल ब्रांच के SI और उनकी पत्नी को सरेराह... Palamu News: पलामू के घने जंगल में मिली महिला की लाश, इलाके में फैली सनसनी; आत्महत्या या हत्या? जांच... Assam Election News: 'आदिवासियों का न्याय राजनीति से ऊपर'—टिनखोंग में गरजे हेमंत सोरेन, चाय बागान मज... Jharkhand Weather Alert: झारखंड के इन जिलों में बिगड़ेगा मौसम! बारिश और वज्रपात की चेतावनी, जारी हुआ... Dhanbad News: धनबाद पहुंचे अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के पोते, युवाओं को दिया देशभक्ति का मूलमंत्र

Haryana Weather Update: फिर लौटी ठंड! हरियाणा के कई इलाकों में छाई गहरी धुंध, मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट; पढ़ें ताजा अपडेट

हरियाणा में मौसम लगातार बदल रहा है। उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से आज सूबे के कई इलाकों में गहरी धुंध देखने को मिली। हवाओं के कारण सुबह ठंडक महसूस हो रही है, लेकिन दोपहर में तेज धूप के कारण तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

अगले 5 दिन मौसम रहेगा शुष्क 

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में औसत न्यूनतम तापमान में 0.7°C की वृद्धि हुई है, जबकि अधिकतम तापमान औसतन 1.4°C बढ़ा है। दिन का तापमान सामान्य से 2.3°C ऊपर चल रहा है, जिससे दोपहर में गर्मी लग रही है। आने वाले अगले 5 दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। बारिश की कोई चेतावनी नहीं है। अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। औसतन 1.4°C की वृद्धि के साथ दिन का तापमान सामान्य से 2.3°C अधिक चल रहा है। सबसे अधिक तापमान 29.9°C पलवल में दर्ज हुआ। धूप तेज होने के कारण दोपहर के समय गर्मी का अहसास बढ़ रहा है।

किसानों को दी ये सलाह

किसान शुष्क मौसम को देखते हुए आवश्यकता अनुसार सिंचाई करें। गेहूं की फसल में पीला रतुआ और दीमक की निगरानी करें। सरसों में माहू (एफिड) दिखने पर दवा का छिड़काव करें। मौसम साफ रहेगा इसलिए किसान गन्ने की कटाई शुरू करें। फलदार पौधों में गोबर की सड़ी खाद डालें और सिंचाई करें।