Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
IAS अधिकारी की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली विधानसभा ने पंजाब के अफसर को किया तलब, गुरुओं के अपमान के आरोपो... PM मोदी की मेरठ यात्रा से पहले बड़ी साजिश? बाबरी मस्जिद के नाम पर चंदा मांगने का आरोप, विधायक ने जता... Rajasthan Cyber Cell Alert: ऑनलाइन गेम के जरिए आतंकी भर्ती का खुलासा; राजस्थान साइबर सेल की माता-पित... श्रीनगर में सेना की गाड़ी के साथ बड़ा हादसा! अनियंत्रित होकर नहर में गिरा CRPF का बुलेटप्रूफ वाहन, 9... सियासी घमासान: अर्धनग्न प्रदर्शन पर CM रेखा के बिगड़े बोल! कांग्रेस ने याद दिलाया गांधी का त्याग, सि... Janakpuri Road Accident News: दिल्ली के जनकपुरी में सड़क हादसे में बच्ची की मौत, समय पर मदद न मिलने ... Sonia Gandhi Citizenship Case: सोनिया गांधी नागरिकता मामले में FIR की मांग वाली याचिका पर सुनवाई टली... Rajasthan SIR 2026 Data: राजस्थान में मतदाता पुनरीक्षण का काम पूरा: 31 लाख से ज्यादा नाम हटे, 12.91 ... Mayawati Slams Congress: एआई समिट में विवाद पर भड़कीं मायावती, कांग्रेस पर लगाया गंभीर आरोप; जानें व... सैलून में गुंडागर्दी! हमलावरों ने घुसकर मचाया उत्पात, जान बचाने के लिए चीखती-चिल्लाती रहीं लड़कियां; ...

सनसनीखेज वारदात! पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष राकेश महतो की हत्या, पहचान मिटाने के लिए जंगल में शव को जलाया

गिरिडीहः जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष राकेश कुमार महतो की हत्या के बाद से लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है. घटना की सूचना के बाद से डुमरी-फुसरो सड़क को जाम कर दिया गया है. लोगों की एक ही मांग है कि हत्यारा हर हाल में पकड़ा जाए. इधर पुलिस भी घटना के अनुसन्धान में जुटी हुई है. डुमरी एसडीपीओ सुमित कुमार की अगुवाई में एक-एक बिंदू पर जांच चल रही है.

कौन है राकेश महतो

राकेश महतो डुमरी क्षेत्र के बड़े राजनीतिक छवि के व्यक्ति थे. वे जिला परिषद का चुनाव जीतने के बाद वर्ष 2016 में जिला परिषद के अध्यक्ष भी बने थे. क्षेत्र के लोकप्रिय रहे राकेश महतो की हत्या से क्षेत्र में मातम के साथ गुस्सा भी देखा जा रहा है. झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने इस घटना पर नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले में त्वरित कार्रवाई करे। उन्होंने बताया कि राकेश जेएमएम के नेता थे और लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे.

क्या कहती है पुलिस

इधर मामले की जानकारी मिलते ही एसपी डॉ. बिमल कुमार ने एसडीपीओ डुमरी को मामले की जांच तुरंत करते हुए दोषियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है. एसडीपीओ सुमित कुमार ने कहा कि राकेश महतो की हत्या हुई है. लाश खांखी के जंगल में मिली है, आगे की जांच चल रही है.

जेएमएम जिलाध्यक्ष ने लिया जायजा

घटना की सूचना पर पहुंचे झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह के अलावा झामुमो केंद्रीय सदस्य अखिलेश महतो मौके पर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की. इस दौरान इन्होंने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए आरोपी पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.

कल शाम तक देखा गया था राकेश

इधर राकेश के भाई मुकेश महतो ने बताया कि उसके भाई के कई लोग दुश्मन थे. यह भी बताया कि शुक्रवार की शाम को उसने अपने भाई को देखा था. उसके बाद आज घटना की जानकारी मिली.

फॉरेन्सिक एक्सपर्ट करेंगे जांच

दूसरी तरफ पुलिस भी हर एक बिंदू पर जांच कर रही है. फॉरेन्सिक एक्सपर्ट को बुलाया जा रहा है. इसके अलावा खोजी कुत्ता भी बुलाया गया है. पुलिस ने कई बिंदुओं पर अनुसंधान भी शुरू किया है. यह भी देखा जा रहा है कि क्या मारने के बाद मृतक की बाइक से पेट्रोल निकाल कर ही आग लगायी गई थी. मौके पर पुलिस को कुछ सुराग भी मिले हैं.