Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
EVM में टोटलाइजर से क्यों नहीं हो सकती वोटों की गिनती?: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और चुनाव आयोग से मां... किशनगंज: खकवा नदी के तेज बहाव में तैरकर जनाजा ले जाने की मजबूरी, ग्रामीणों ने डीएम और बिहार सरकार से... शिवपुरी में रहस्यमयी बीमारी का कहर: 10 दिनों में एक ही परिवार के 4 बच्चों की मौत, डेंगू-मलेरिया निगे... भारतीय मुसलमानों के अधिकारों के लिए 51 सदस्यीय राष्ट्रीय निगरानी समिति का गठन: नई दिल्ली में ऐलान अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान: श्रेयस अय्यर बने कप्तान, युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी... 'सैयारा' फेम अनीत पड्डा की नई सीरीज 'हुंकार: द रोर' का टीजर रिलीज: जानें कहानी, स्टार कास्ट और OTT र... नेपाल में 180 km/h की रफ्तार से आई 'हिमालयी सुनामी': रसुवा-धाडिंग में भारी तबाही, सुरंगों में बचाव क... LIC के दो नए धमाकेदार प्लान: गारंटीड सेविंग्स के साथ मिलेगा प्योर लाइफ कवर, 7 सितंबर से शुरू होगी बि... UPI का नया रिकॉर्ड: अगस्त में ₹29.82 लाख करोड़ का लेनदेन, कुल 2,451 करोड़ ट्रांजेक्शन दर्ज; NPCI ने ... श्रीकृष्ण के सबसे प्रिय भोग माखन-मिश्री और पंचामृत की विधि; जानें मलाई से शुद्ध माखन बनाने का आसान न...

बजट सत्र में हंगामा: SIR के मुद्दे पर आमने-सामने आए दिग्गज! नेता प्रतिपक्ष ने कांग्रेस पर साधा निशाना, जानें क्या है पूरा विवाद

रांचीः बजट सत्र के तीसरे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले झारखंड में होनेवाले एसआईआर को लेकर बयानों का तीर चलता रहा. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने चुनाव आयोग के निर्णय को सही बताते हुए कहा कि इसके माध्यम से सही वोटर की पहचान होगी. उन्होंने कहा कि इससे पहले भी एसआईआर हुआ है ऐसे में कांग्रेस इसका विरोध क्यों कर रही है यह समझ में नहीं आ रहा है.

विधानसभा परिसर में मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि याद करिए इस देश में प्रत्येक 10 वर्ष पर एसआईआर होता रहा है. एसआईआर का मतलब है कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण जिसके माध्यम से जो लोग मर गए उनका नाम हटेगा. जो लोग यहां से दूसरे जगह शिफ्ट कर गए उनका नाम हटेगा, जो बाहर से आकर अवैध रुप से वोटर बने हैं उनका नाम हटेगा.

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इसका शुरू से विरोध करती रही है. बांग्लादेशी घुसपैठिया जो यहां आकर अवैध रुप से वोटर बने हुए हैं उनके पक्ष में कांग्रेस आंदोलन करती है उनका नाम कटेगा तो उससे उनको परेशानी है लेकिन एसआईआर चुनाव आयोग का काम है वो होकर रहेगा. चुनाव आयोग देश में सफलतापूर्वक एसआईआर कर रही है और हम सभी को इसमें सहयोग करना चाहिए, झारखंड में भी यह सफलतापूर्वक संपन्न होगा. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग यह कार्य अकेले नहीं करती है बल्कि हर राजनीतिक दलों का भी सहयोग लेती है.

जमीन विवाद को लेकर सरकार को नये सिरे से विचार करना चाहिए- बाबूलाल

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार से जमीन विवाद को लेकर नये सिरे से विचार करने की अपील की है. विधानसभा परिसर में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड बनने के पहले से जितने भी महापुरुष पैदा लिए चाहे वो कांग्रेस का कालखंड हो या किसी अन्य का सभी ने जमीन को लेकर लड़ाई लड़े.उन्होंने कहा कि यहां के आदिवासी मूलवासी सभी के जीविकोपार्जन का साधन खेती है और इसीलिए हमें इस बात का ध्यान जरूर रखना चाहिए कि जिनकी जीविकोपार्जन का एकमात्र साधन खेती है उनकी जमीन अगर खनिज निकालने के लिए लेते हैं तो उतनी जमीन उन्हें कहीं दूसरी दे देनी चाहिए. यह विचार सरकार को करना चाहिए यह कोई कठिन और बड़ा काम नहीं है. क्योंकि कुछ वर्ग ऐसे भी होते हैं जो सरकार को जमीन देना भी चाहती है बेचना भी चाहती है.