Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
MP Accident News: मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसे, मुरैना में ससुर-दामाद समेत मंडला में 6 लोगों की द... Digital India in MP: अशोकनगर की पंचायत बनी मिसाल, वाई-फाई और सीसीटीवी से लैस गांव देख सिंधिया हुए इम... Satna Hospital News: सतना में किडनी चोरी का आरोप! ब्रेन ट्यूमर का होना था ऑपरेशन, मरीज के पेट में भी... MP Weather Update: मध्य प्रदेश में 4 वेदर सिस्टम सक्रिय, 30 जिलों में आंधी और झमाझम बारिश का रेड अलर... UCC Row: यूनिफॉर्म सिविल कोड के खिलाफ मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड, गुजरात हाई कोर्ट में चुनौती देने का क... Shashi Tharoor News: शशि थरूर के ड्राइवर और गनमैन पर जानलेवा हमला, पुलिस ने एक आरोपी को लिया हिरासत ... CSK vs PBKS IPL 2026: पंजाब किंग्स ने फिर भेदा चेपॉक का किला, IPL इतिहास में पहली बार घर में हारी चे... Junior Bachchan Parenting: अभिषेक बच्चन का बेटी आराध्या पर बड़ा बयान, बताया कैसे रखते हैं उसकी परवरि... Surat Textile Market Crisis: वैश्विक युद्ध की मार से सूरत का कपड़ा बाजार बेहाल, प्रोडक्शन में 30% तक... Induction Cooktop Science: बिना आग और बिना गर्म हुए कैसे पक जाता है खाना? समझें इंडक्शन के पीछे का प...

होली पर नहीं होगी कन्फर्म टिकट की टेंशन! रेलवे ने दी बड़ी सौगात, इन रूटों पर चलेगी स्पेशल ट्रेन; चेक करें रूट

रायपुर: 3 मार्च को होने वाले होली पर्व को देखते हुए यात्रियों को सुगम, सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से भारतीय रेल द्वारा इस वर्ष 1410 से अधिक होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करने की योजना बनाई गई है. जिसमे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से भी 15 होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा. जिससे रेल यात्रियों को होली के दौरान भीड़भाड़ और ट्रेनों में वेटिंग से छुटकारा मिल सके. आसानी से रेल यात्री होली स्पेशल ट्रेन के माध्यम से अपने गंतव्य स्थान तक आसानी से आना जाना कर सके.

होली पर घर जाने वालों की बल्ले-बल्ले

रायपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम अवधेश कुमार त्रिवेदी ने कहा, ”होली के अवसर पर मार्ग चर्लपल्ली-रक्सौल मार्ग की गाड़ियों में होने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए तीन होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन चर्लपल्ली एवं रक्सौल के मध्य तीन फेरे के लिये की जा रही है. यह गाड़ी चर्लपल्ली से गाड़ी संख्या 07005 नंम्बर के साथ दिनांक 23, 28 फरवरी, 1 मार्च, 2026 को तथा रक्सौल से गाड़ी संख्या 07006 नम्बर के साथ दिनांक 26 फरवरी, एवं 3, 4 मार्च, 2026 को चलेगी. इस स्पेशल ट्रेन में कुल 24 कोच रहेगी.”

इस गाड़ी की समय सारणी

गाड़ी संख्या 07005 नंम्बर चर्लपल्ली से 22.00 बजे रवाना होकर दूसरे दिन गोंदिया 07.50/08.00 बजे, राजनांदगांव 09.28/09.30 बजे, दुर्ग 10.25/1030 बजे, रायपुर 11.20/11.22 बजे, बिलासपुर 13.15/13.20 बजे, रायगढ़ 15.20/15.22 बजे, झारसुगुड़ा 18.05/18.07 बजे, तीसरे दिन रक्सौल 16.50 बजे पहुंचेगी.

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 07006 नम्बर रक्सौल से 04.04 बजे रवाना होकर दूसरे दिन झारसुगुड़ा 01.48/01.50 बजे, रायगढ़ 02.47/ 02.49 बजे, बिलासपुर 04.45/04.50 बजे, रायपुर 06.25/06.28 बजे, दुर्ग 07.20/07.22 बजे, राजनांदगांव 07.46/07.48 बजे, गोंदिया 09.25/09.30 बजे, चर्लपल्ली 19.40 बजे पहुंचेगी.