Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सीरिया के रोज कैंप से दर्जनों वैसे लोग रिहा चक्रवात गेज़ानी से 59 की मौत, 16,000 से अधिक विस्थापित राष्ट्रपति जापारोव ने मंत्रियों को किया बर्खास्त India's Fastest Metro: भारत की सबसे तेज मेट्रो की रफ्तार ने चौंकाया, अब घंटों का सफर मात्र 30 मिनट म... जीपीएस के चक्कर में अमेजन डिलीवरी के साथ भी वाक्या राहुल का हमला और सतर्क भाजपा India AI Impact Summit 2026: बिहार में तकनीक का नया दौर, राज्य सरकार ने ₹468 करोड़ के MoU पर किए हस्... Mamata Banerjee vs EC: "चुनाव आयोग की हिम्मत कैसे हुई?" सुप्रीम कोर्ट के नियमों के उल्लंघन पर भड़कीं... Delhi Kidnapping: पहले विश्वास जीता, फिर दूध पिलाने के बहाने बच्चा लेकर फरार! दिल्ली के अंबेडकर हॉस्... Rape Case Verdict: दुष्कर्म मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी को 7 साल की कड़ी सजा और ...

Punjab Politics: “CM मान को हटाने की तैयारी!” अकाली दल का बड़ा दावा—फोर्टिस अस्पताल बना ‘सियासी वेंटिलेटर’

चंडीगढ़: शिरोमणि अकाली दल के नेता सरबजीत सिंह झिंजर ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की सेहत और अस्पताल में भर्ती होने के घटनाक्रम को लेकर सवाल खड़े किए हैं।

झिंजर ने सोशल मीडिया के जरिए पूछा है कि क्या यह सब मुख्यमंत्री भगवंत मान को पद से हटाने की तैयारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह पूरा घटनाक्रम अन्य विधायकों का समर्थन जुटाने के लिए समय खरीदने का एक “ड्रामा” हो सकता है। झिंजर ने फोर्टिस अस्पताल को मुख्यमंत्री भगवंत मान के लिए एक “सियासी वेंटिलेटर” तक करार दिया है। अकाली नेता ने पिछले 24 घंटों के घटनाक्रम पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को रविवार शाम फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनके सभी टेस्ट सामान्य बताए गए। इसी दौरान खबरें लीक हुईं कि मुख्यमंत्री मोगा रैली में शामिल नहीं होंगे।

हालांकि, उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई और वे अरविंद केजरीवाल के साथ रैली में नजर आए। रैली खत्म होने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री फिर से फोर्टिस अस्पताल पहुंच गए। सरबजीत सिंह झिंजर ने सवाल उठाया कि क्या यह सब केवल एक संयोग है या फिर कोई बड़ी “सियासी खेल” चल रही है। अंत में उन्होंने कहा, “पंजाब को ड्रामे की नहीं, बल्कि स्पष्टता की जरूरत है।”