Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
BJP MLA vs Collector: रतलाम में कलेक्टर की 'तानाशाही' पर भड़की बीजेपी, विधायक चिंतामणि मालवीय का तीख... MP Board Exams 2026: हनुमान जी कराएंगे बोर्ड परीक्षा पास! मंदिर की दानपेटियों में लड्डू और उपवास की ... Shahdol Fire News: शहडोल की कपड़ा दुकान में लगी भीषण आग, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा MP Accident News: मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसे, मुरैना में ससुर-दामाद समेत मंडला में 6 लोगों की द... Digital India in MP: अशोकनगर की पंचायत बनी मिसाल, वाई-फाई और सीसीटीवी से लैस गांव देख सिंधिया हुए इम... Satna Hospital News: सतना में किडनी चोरी का आरोप! ब्रेन ट्यूमर का होना था ऑपरेशन, मरीज के पेट में भी... MP Weather Update: मध्य प्रदेश में 4 वेदर सिस्टम सक्रिय, 30 जिलों में आंधी और झमाझम बारिश का रेड अलर... UCC Row: यूनिफॉर्म सिविल कोड के खिलाफ मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड, गुजरात हाई कोर्ट में चुनौती देने का क... Shashi Tharoor News: शशि थरूर के ड्राइवर और गनमैन पर जानलेवा हमला, पुलिस ने एक आरोपी को लिया हिरासत ... CSK vs PBKS IPL 2026: पंजाब किंग्स ने फिर भेदा चेपॉक का किला, IPL इतिहास में पहली बार घर में हारी चे...

IT Raid: नर्मदा ड्रिंक्स कंपनी पर आयकर विभाग का बड़ा छापा, वित्तीय लेन-देन में गड़बड़ी की आशंका

बिलासपुर : बिलासपुर के इंडस्ट्रियल क्षेत्र में आईटी की टीम ने दबिश दी है.बताया जा रहा है कि सिरगिट्टी इंडस्ट्रियल एरिया के नर्मदा ड्रिंक्स कंपनी पर तड़के सुबह 5 बजे छापा पड़ा. इनकम टैक्स की 6 सदस्यीय टीम ने कंपनी पर छापामार कार्रवाई की है. आईटी विभाग की टीम कंपनी में दस्तावेजों की जांच कर रही है. छापे के दौरान वित्तीय रिकॉर्ड, बिलिंग से संबंधित दस्तावेज सहित अन्य कारोबार से जुड़े डॉक्यूमेंट का सत्यापन किया जा रहा है.

वित्तीय लेन देन से जुड़ा है मामला

बताया जा रहा है कि नर्मदा ड्रिंक्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मालिक से जुड़े लेन-देन की भी जांच की जा रही है.आईटी विभाग की टीम ने कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों से भी सवाल जवाब किए हैं.आईटी टीम को अंदेशा है कि कंपनी ने वित्तीय लेनदेन में गड़बड़ी की है.IT टीम ने नहीं जारी किया आधिकारिक बयान

आपको बता दें कि विभाग की कार्रवाई मात्र बिलासपुर तक सीमित नहीं है. मिली जानकारी के अनुसार कंपनी के अन्य ठिकानों पर भी जांच कार्रवाई चल रही है. इनमें रायपुर स्थित डिपो, उदयपुर, जबलपुर और नागपुर से जुड़े प्रतिष्ठानों पर भी छापे की खबर सामने आ रही है. हालांकि आयकर विभाग की ओर से आधिकारिक बयान अभी सामने नहीं आया है लेकिन इस कार्रवाई को वित्तीय सत्यापन अभियान का कडी माना जा रहा है.