Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने... नाई की दुकान में 'मौत का प्लान'! रेलवे सिग्नल बॉक्स उड़ाने की थी साजिश; UP ATS ने ऐसे दबोचे 4 संदिग्...

GPM News: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में दो सड़क हादसे, रेलवे कर्मचारी और बुजुर्ग की मौत

गौरेला पेंड्रा मरवाही: गौरेला थाना क्षेत्र में दो अलग अलग घटनाओं में दो लोगों की जान चली गई. दोनों घटनाओं की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है.

खंभे से टकराई बाइक, रेलवे कर्मचारी की मौत

पहली घटना गौरेला-वेंकटनगर मुख्य मार्ग पर मेंढूका बरवासन गांव के पास हुई. जहां पर दौंजरा गांव निवासी रेलवे कर्मचारी शिवा सिंह अपनी पत्नी के साथ किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे. इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि शिवा सिंह की मौके पर ही मौत हो गई. उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है.

ट्रैक्टर काफी तेज गति से जाते हुए खंभे को ठोकर मारते हुए पलट गया. इस हादसे में मेरे ससुर की मौत हो गई. ट्रैक्टर चालक नशे में था- राम लाल यादव. प्रत्यक्षदर्शी, धनगंवा

ट्रैक्टर पलटने से घर के बाहर बैठा बुजुर्ग दबा, मौत

दूसरी घटना धनगवा गांव में हुई. यहां रेलवे के निर्माण कार्य में लगा एक ट्रैक्टर अचानक तेज रफ्तार में अनियंत्रित हो गया और घर के सामने चबूतरे पर बैठे लोगों को कुचलते हुए पलट गया. हादसे में बुजुर्ग पुन्नू लाल राठौर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए. घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है. दोनों घटनाओं के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है. पुलिस दुर्घटनाओं के कारणों की जांच कर रही है.