Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने... नाई की दुकान में 'मौत का प्लान'! रेलवे सिग्नल बॉक्स उड़ाने की थी साजिश; UP ATS ने ऐसे दबोचे 4 संदिग्...

Punjab Weather Update: पंजाब में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 14 तारीख तक बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की नई चेतावनी

 पंजाब के मौसम में बदलाव की शुरुआत हो चुकी है। आने वाले दिनों में राज्य के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार आज से 14 फरवरी तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा।

हालांकि मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए कोहरे को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया है, लेकिन तेज हवाएं चलने की संभावना जरूर जताई गई है। इसके साथ ही आज पंजाब के कुछ जिलों में हल्की बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग के निदेशक सुरिंदर पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। अगले 48 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। तापमान में ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं होगा और 11 फरवरी से तापमान में हल्की वृद्धि दर्ज की जा सकती है।

मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा अपडेट के मुताबिक आज पंजाब के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। खास तौर पर होशियारपुर, पठानकोट और गुरदासपुर जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं गुरदासपुर, पठानकोट, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, नवांशहर, लुधियाना, मोगा, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, मोहाली, पटियाला, संगरूर, बरनाला, मानसा, बठिंडा, फरीदकोट, फिरोजपुर और फाजिल्का सहित कई जिलों में तेज हवाएं चलने की संभावना है। अगले दो दिनों तक तेज हवाओं का असर बना रह सकता है।