Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रूह कंपा देने वाला हादसा! आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की जोरदार टक्कर, आग की लपटों में घिरकर 10 लोग ... पश्चिम बंगाल में बड़ा बदलाव! वोटर लिस्ट से एक साथ कटे 13 लाख नाम, जानें SIR के बाद अब क्या चल रहा है IPL 2026: तो ये खिलाड़ी करेगा CSK के लिए ओपनिंग! कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने खुद खोल दिया सबसे बड़ा रा... Operation Sindoor Film: बड़े पर्दे पर 'ऑपरेशन सिंदूर' की रियल स्टोरी दिखाएंगे विवेक अग्निहोत्री, नई ... Dividend Stock 2026: शेयर बाजार के निवेशकों की बल्ले-बल्ले! इस कंपनी ने किया 86 रुपये प्रति शेयर डिव... Jewar Airport ILS System: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कैसे काम करेगा ILS? पायलटों को मिलेगी ये बड़ी ... Chaitra Navratri Ashtami Bhog: अष्टमी पर मां महागौरी को लगाएं इस खास चीज का भोग, पूरी होगी हर मनोकाम... Baby Massage Oil: शिशु की मालिश के लिए बेस्ट 'लाल तेल' में कौन-कौन सी जड़ी-बूटियां होती हैं? जानें फ... Petrol Diesel Rumor: तेल-गैस की अफवाहों पर सरकार सख्त, सोशल मीडिया से 1 घंटे में हटेगा आपत्तिजनक पोस... UP Petrol Diesel News: गोरखपुर-प्रयागराज में पेट्रोल खत्म होने की उड़ी अफवाह, पंपों पर उमड़ी भारी भी...

एपीसीसी ने आरोपों को निराधार और तथ्यहीन बताया

हिमंता के पाकिस्तानी एजेंट वाले बयान पर प्रतिक्रिया

भूपेन गोस्वामी

गुवाहाटीः अरुणाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा द्वारा लोकसभा में विपक्ष के उपनेता गौरव गोगोई को पाकिस्तान से जोड़ने वाले आरोपों को खारिज कर दिया। एपीसीसी ने इन दावों को निराधार और राजनीति से प्रेरित करार दिया है। एपीसीसी अध्यक्ष बोसीराम सिरम ने इन दावों को आधारहीन, निराधार और बिना किसी सबूत के बताया और सरमा पर राजनीतिक हताशा में ऐसी टिप्पणी करने का आरोप लगाया। यहाँ पत्रकारों को संबोधित करते हुए सिरम ने कहा कि ऊपरी असम के जोरहाट निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले कांग्रेस सांसद के खिलाफ लगाए गए आरोप पूरी तरह से झूठे हैं और लोगों को गुमराह करने के उद्देश्य से लगाए गए हैं।

पीसीसी प्रमुख ने आरोप लगाया कि ऐसे बयान राजनीतिक कारणों से दिए जा रहे हैं और दावा किया कि असम के मुख्यमंत्री दबाव में हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष के प्रति बढ़ते समर्थन ने सत्ताधारी खेमे के भीतर घबराहट पैदा कर दी है, जिसके कारण बार-बार व्यक्तिगत हमले और विवादास्पद टिप्पणियां की जा रही हैं। सिरम ने आगे कहा कि किसी राष्ट्रीय स्तर के नेता के खिलाफ बिना प्रमाण के दावे करने से जनता की धारणा नहीं बदलेगी।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री सरमा ने रविवार को गुवाहाटी में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान आरोप लगाया था कि गोगोई, उनकी ब्रिटिश पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न और पाकिस्तानी नागरिक अली तौकीर शेख के बीच गहरा संबंध है और इंटेलिजेंस ब्यूरो की जानकारी गुप्त रूप से पड़ोसी देश को दी गई थी। मुख्यमंत्री ने यह भी दावा किया कि कोलबर्न को भारत में काम करने के दौरान शेख द्वारा वेतन दिए जाने से एफसीआरए नियमों का उल्लंघन हुआ।

सरमा ने आरोप लगाया कि गोगोई ने 2013 में पाकिस्तान की एक बेहद गोपनीय यात्रा की थी और माना जाता है कि वहां उन्होंने किसी तरह का प्रशिक्षण लिया था। उन्होंने कांग्रेस नेता को इस यात्रा पर सफाई देने या राष्ट्र-द्रोह के आरोपों का सामना करने की चुनौती दी। दूसरी ओर, गोगोई ने सरमा की प्रेस कॉन्फ्रेंस को सी-ग्रेड सिनेमा से भी बदतर और सुपर फ्लॉप बताया है।