Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
करेंसी मार्केट में हड़कंप! युद्ध के बीच रिकॉर्ड स्तर पर गिरा भारतीय रुपया, आपकी जेब पर कैसे होगा इसक... Google की बढ़ी टेंशन! रॉकेट की स्पीड वाला नया ChatGPT लॉन्च, इन फीचर्स के आगे सब फेल! सावधान! होली पर ग्रहों का बड़ा फेरबदल: शनि की दृष्टि बिगाड़ सकती है खेल? जानें अपनी राशि का हाल होली का मजा न बन जाए सजा! ज्यादा भांग पीने से शरीर पर होते हैं ये 5 बुरे असर, डॉक्टर ने दी चेतावनी ट्रेन से बांधा पूरा पेड़! होलिका दहन के लिए ऐसा पागलपन देख हैरान रह गई पुलिस, गिरफ्तार हुए सभी आरोपी Himachal Weather Update: हिमाचल में बदलेगा मौसम, अगले 3 दिन भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट बरेली में 'इश्क' का दर्दनाक अंत: प्रेमिका की मौत की खबर सुनते ही प्रेमी भी फंदे पर झूला, एक साथ खत्म... Bhagalpur News: भागलपुर में दुकान में घुसी मुखिया की अनियंत्रित कार, एक की मौत और 8 घायल सावधान! होली पर बदलने वाला है मौसम: इन राज्यों में बारिश की चेतावनी, दिल्ली-NCR में चलेंगी तेज हवाएं नोएडा में दबंगई की हद! महिलाओं ने विरोध किया तो तान दी पिस्टल, फिर पीछे छोड़ दिया पालतू कुत्ता; वीडि...

दिल्ली की सड़कों पर संग्राम! सौरभ भारद्वाज और AAP कार्यकर्ताओं की पुलिस से भिड़ंत, हिरासत में लिए गए कई नेता

दिल्ली जल बोर्ड के गड्ढे में गिरने से कमल ध्यानी की मौत मामले में रविवार शाम कैंडल मार्च निकालते समय आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और दिल्ली पुलिस के बीच झड़प हो गई. जिसके बाद पुलिस ने आप के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया है. दिल्ली पुलिस ने लोगों को कैंडल मार्च की इजाजत नहीं दी और लोगों को मौके से हटा दिया.

बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी और अन्य लोगों को घटना स्थल पर कैंडल मार्च करने की इजाजत नहीं दी थी. आप कार्यकर्ता और अन्य लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो रहे थे. दिल्ली पुलिस ने पहले उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन मामला बढ़ता देख पुलिस ने आप के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया. वहीं आप कार्यकर्ताओं ने कमल ध्यानी मौत मामले में रेखा गुप्ता सरकार पर जमकर हमला बोला है. प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने पुलिस वैन से अपनी और हिरासत में लिए गए अन्य लोगों की फोटो एक्स पर पोस्ट की है.

एक्स पर पोस्ट करने के बाद घटनास्थल पहुंचे थे सौरभ

इससे पहले दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, आज 5:30 बजे शाम को जनकपुरी में इसी जगह अपने भाई कमल ध्यानी को श्रद्धाजलि देने जाऊंगा. देखियेगा आज यहां कितनी पुलिस आएगी. जनकपुरी पुलिस स्टेशन ने कहा आज छुट्टी है, हमारा इंटीमेशन नहीं लिया. वही बेशर्म पुलिस जो पूरी रात सोती रही, जिस पुलिस ने रात भर कमल के परिवार की रिपोर्ट तक नहीं लिखी, वही पुलिस जिसने कमल को मरने दिया,आज उस पुलिस का रवैया फिर दिखायेंगे.

सौरभ भारद्वाज के इस पोस्ट के बाद आप कार्यकर्ता और अन्य लोग घटनास्थल पर जमा होने लगे. इस बीच कई थानों की पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने पहले आप नेता सौरभ को समझाने की कोशिश की. लेकिन आप कार्यकर्ता कैंडल मार्च निकालने पर अड़े रहे. जिसके बाद पुलिस ने आप नेता सौरभ भारद्वाज समेत कई नेताओं को हिरासत में ले लिया. सभी को जनकपुरी थाने ले जाया गया है. फिलहाल घटनास्थल पर भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है.

कैसे हुई थी कमल ध्यानी की मौत

पालम कैलाशपुरी में रहने वाले कमल ध्यानीएचडीएफसी बैंक में टेलीकॉलर के तौर पर काम करते थे. कमल ध्यानी उत्तर-पश्चिम दिल्ली के रोहिणी से शुक्रवार देर रात अपने घर पालम कैलाशपुरी लौट रहे थे. इसी दौरान जनकपुरी क्षेत्र में जोगिंदर सिंह मार्ग पर चल रहे सड़क मरम्मत कार्य के तहत खोदे गए करीब 4.5 मीटर गहरे गड्ढे में उनकी मोटरसाइकिल गिर गई. यह गड्ढा 2 किलोमीटर लंबी सर्विस रोड की मरम्मत के लिए खोदा गया था. इसी गड्ढे में कई घंटों तक पड़े रहने के दौरान उनकी मौत हो गई.